हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3 में होगा मशहूर एक्ट्रेस की बहन का डेब्यू? बिना काम किए मिली शो में एंट्री?

Bigg Boss OTT 3 Contestant: ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ में अब एक बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस की बहन का नाम सामने आया है। ये दोनों बहनें बी-टाउन में काफी पॉपुलर हैं। इनकी हॉटनेस के चर्चे आए दिन सुनाई देते हैं। वहीं, अब इस एक्ट्रेस की बहन जल्द ही बिग बॉस ओटीटी से डेब्यू कर सकती है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Contestant

Bigg Boss OTT 3 Contestant: ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3‘ (Bigg Boss OTT 3) बस कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा। इस बार शो को लेकर फैंस का क्रेज कुछ अलग ही नजर आ रहा है। दरअसल, इस बार शो में कई बदलाव होने वाले हैं। एक बदलाव तो दर्शक देख ही चुके हैं कि शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) नहीं बल्कि अनिल कपूर (Anil Kapoor) हैं। इसके अलावा कहा जा रहा है कि अनिल कपूर के आने से घर के रूल्स भी बदलने वाले हैं। इसका मतलब कहीं ये तो नहीं है कि बिना टीवी पर काम किए या बिना बॉलीवुड फिल्में किए अब किसी की शो में एंट्री हो सकती है?

मशहूर एक्ट्रेस की बहन का नाम बिग बॉस के लिए आया सामने

अगर आप सोच रहे हैं कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं? तो इसका जवाब है वो मीडिया रिपोर्ट्स जिनमें दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी के इस सीजन में मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस की बहन भी नजर आ सकती है। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि एक्ट्रेस की बहन न तो फिल्मों में काम करती है और न ही टीवी शोज में। इतना ही नहीं वो न तो यूट्यूबर हैं और न ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर। ऐसे में सिर्फ नेपोटिज्म के दम पर एक्ट्रेस की बहन को शो में एंट्री मिल जाएगी? इस सवाल का जवाब तो बाद में मिलेगा, सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि आखिर यहां बात किसकी हो रही है।

भूमि की बहन बनेंगी बिग बॉस का हिस्सा?

दरअसल, अब मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की बहन समीक्षा पेडनेकर (Samiksha Pednekar) इस शो में नजर आ सकती हैं। उनका नाम शो के लिए सामने आया है। इतना ही नहीं कहा तो ये भी जा रहा है कि समीक्षा को शो के लिए फाइनल कर लिया गया है। बता दें, समीक्षा पेडनेकर को सभी लोग जानते हैं, वो अक्सर अपनी बहन के साथ नजर आती हैं और लोग दोनों बहनों को एक-साथ देख कंफ्यूज हो जाते हैं कि भूमि कौन हैं और समीक्षा कौन? हमशक्ल होने की वजह से समीक्षा की भी काफी पॉपुलैरिटी है।

यह भी पढ़ें: क्राइम थ्रिलर देखने का है मन? तो वीकेंड में Netflix पर बिंज वॉच कर लीजिए ये Films

समीक्षा शो के लिए हुईं राजी?

ये बात अलग है कि समीक्षा का बहन की वजह से पार्टीज में शामिल होने और पैपराजी को पोज देने के अलावा इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं है। वहीं, अभी तक ये खबर कंफर्म नहीं हुई है। क्या समीक्षा इस शो से इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं? ये तो उसी दिन पता चलेगा जब ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ का प्रीमियर होगा। बता दें, ये शो 21 जून से शुरू होने वाला है और इस तारीख का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें