Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘आज नो कंफ्यूजन…’, क्या आपने पहचाना बहनों की इस क्यूट जोड़ी को?

Bhumi Pednekar-Samiksha pednekar: हाल ही में भूमि और समीक्षा पेडनेकर को एक साथ देखा गया है। देखें 'नो कंफ्यूजन' वाला वीडियो...

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Jan 12, 2024 10:34
Bhumi Pednekar-Samiksha pednekar
भूमि पेडनेकर-समीक्षा पेडनेकर फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Bhumi Pednekar-Samiksha pednekar: बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेसेस में से एक भूमि पेडनेकर और उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर आए दिन एक साथ नजर आती रहती है। दोनों बहनें दिखने में एक जैसी-सी हैं, तो दोनों को लेकर कंफ्यूजन रहता है कि इनमें से भूमि कौन-सी है और समीक्षा कौन-सी।

हाल में सामने आए वीडियो में ऐसा ही कुछ हुआ था। इस बीच अब दोनों का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को देखकर साफ पता लग रहा है कि भूमि कौन-सी वाली हैं और समीक्षा कौन-सी वाली? क्या आपने भी दोनों को पहचाना?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Arbaaz के बाद मशहूर सिंगर ने की खुद से छोटी गर्लफ्रेंड से शादी, जानें कौन हैं Zuchobeni Tungoe?

फिर साथ नजर आईं भूमि और समीक्षा 

दरअसल, हाल ही में भूमि और समीक्षा को एक बार फिर से साथ में देखा गया। इस बार भी दोनों बहनों ने एक ही कलर के कपड़े पहने थे, जिसमें दोनों का लुक बेहद कूल लग रहा था। हालांकि इंटरनेट पर छाए इस वीडियो में दोनों को देखकर साफ पता लग रहा है कि इनमें कौन-सी भूमि है और कौन-सी समीक्षा। वीडियो की बात करें तो इसमें दोनों बहनों को बाहर की ओर आते देखा जा सकता है।

आज नो कंफ्यूजन- भूमि

इसके बाद दोनों साथ में पैप्स को पोज देती हैं। फिर भूमि कहती हैं कि आज तो आपको पता है, आज नो कंफ्यूजन। बता दें कि वीडियो में व्हाइट शर्ट और पेंट में भूमि है, जिन्होंने लाइट मेकअप लिया है और वो बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं, समीक्षा ने भी बहन के साथ मैच करते हुए व्हाइट और ब्लैक आउटफिट पहना है, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही है।

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये तो सीता और गीता लग रही। दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों पहचान में आ रही है। एक और अन्य यूजर ने लिखा कि साफ पता लग रहा है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

First published on: Jan 12, 2024 10:21 AM

संबंधित खबरें