Arbaaz के बाद मशहूर सिंगर ने की खुद से छोटी गर्लफ्रेंड से शादी, जानें कौन हैं Zuchobeni Tungoe?

Sanam Puri Wife Zuchobeni Tungoe: सिंगर सनम पुरी और जुचोबेनी तुंगो शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

Sanam Puri Wife Zuchobeni Tungoe

कौन है सनम पुरी की वाइफ जुचोबेनी तुंगो? फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Sanam Puri Wife Zuchobeni Tungoe: हाल ही में अरबाज खान और शूरा खान ऑफिशियली एक-दूजे के हुए है। सोशल मीडिया पर कपल की फोटोज अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, अरबाज और शूरा में 25 साल का ऐज गैप है, जिसे खुद शूरा ने E24bollywood से एक्सक्लूसिव बातचीत में रिवील किया था।

विज्ञापन

अरबाज के बाद अब मशहूर सिंगर सनम पुरी ने भी अपनी से छोटी उम्र की गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। अरबाज की तरह सनम पुरी और उनकी पत्नी जुचोबेनी तुंगो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

विज्ञापन

बीते दिन यानी सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटोज सामने आई। सनम पुरी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जुचोबेनी तुंगो संग शादी की है। बता दें कि उन्होंने नागालैंड में क्रश्चियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की। कपल की शादी की फोटोज बेहद खूबसूरत हैं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सनम और जुचोबेनी ने अपनी शादी को बहुत ही प्राइवेट रखा।

विज्ञापन

जुचोबेनी तुंगो और सनम पुरी में कितना ऐज गैप?

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज पर अब यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि अरबाज की बेगम की तरह जुचोबेनी तुंगो और सनम पुरी में भी ऐज गैप है। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल में 6 साल की उम्र का अंतर है। बता दें कि दोनों एक-दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे हैं। वहीं, अब कपल शादी कर एक-दूजे का हो गया है।

विज्ञापन

कौन हैं जुचोबेनी तुंगो?

बता दें कि सनम पुरी की वाइफ जुचोबेनी तुंगो कोई और नहीं बल्कि पूर्व एफबीबी फेमिना मिस इंडिया (2020) नागालैंड हैं। इतना ही बल्कि तुंगो को LIVA मिस दीवा 2023 (मिस यूनिवर्स इंडिया) के लिए भी फाइनलिस्टों में से एक के रूप में नागालैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए सलेक्ट किया गया था। बता दें कि मिस यूनिवर्स 2023 के रनर-अप की रेस में जुचोबेनी तुंगो का भी नाम शामिल रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ