Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘माता-पिता ने जबरन…’, निरहुआ को जिंदगीभर रहेगा इस बात का गिल्ट, कहा- ‘बच्चों के साथ कभी ऐसा नहीं करूंगा’

Nirahua Personal Life Guilt: निरहुआ रिक्शावाला भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़े इस खास गिल्ट के बारे में जिक्र किया, जिसके लिए उन्होंने अपने माता-पिता को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने ऐसी हरकत अपने बच्चों के साथ ना करने की बात कही है.

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Feb 23, 2026 09:04
nirahua personal life
nirahua personal life

Nirahua Love Life Controversy: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने हाल ही में Digital Commentary यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट में अपने बचपन की एक दर्दनाक बात साझा की है. इसमें उन्होंने बचपन में अपने माता पिता के द्वारा जबरन शादी करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद उनकी शादी सिर्फ समझौता बनकर रह गई है.

यह भी पढ़ें: Filmfare Awards South 2026 Full List Winner: Pushpa 2 से लेकर Kalki 2898 AD को मिला बड़ा सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---

माता पिता ने जबरन करवाई शादी

निरहुआ पॉडकास्ट में बताते हैं कि छोटी सी उम्र में ही उनके माता-पिता ने परंपरा के चलते उन पर दवाब डालकर शादी करा दी. उन्होंने बताया कि उस समय वे बच्चे थे और समझ नहीं पाते थे कि क्या सही है. लेकिन बड़े होने पर उन्हें एहसास हुआ कि यह फैसला उनके लिए गलत था. इस वजह से उन्हें आज तक अपराधबोध (गिल्ट) रहता है.

मुझे कभी प्यार नहीं हुआ…

निरहुआ ने पॉडकास्ट में बताया कि ‘जीवनसाथी वो हो, जिसे आप प्रेम करें. लेकिन ये मेरे साथ नहीं हो पाया. मैंने जीवन में प्रेम नहीं किया. और इस बात को मैंने खुलकर उनसे कहा. क्योंकि बच्चों से आप झूठ बोलकर आप क्या करेंगे.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी कंफर्म, फैंस के लिए लिखा खास मैसेज, शेयर की कार्ड की फोटो

बच्चों के साथ कभी करेंगे ऐसी गलती

निरहुआ ने आगे बताया कि ‘मैंने प्रेम ना होने वाली सिर्फ उनको नहीं बल्कि उनकी मां को भी बताई. कि आपसे प्रेम नहीं हो पाया मुझे. कभी नहीं हो पाया. हां, वो फर्ज है, कि मां-बाप ने किया है, तो वो फर्ज निभाना है. तो मैं बस निभा रहा हूं. मुझे इस बात का गिल्ट होता है, इसीलिए मैं अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा. मैं नहीं डिसाइड करूंगा कि मेरे बच्चों को कहां शादी करना है. इसमें मेरी इच्छा नहीं होगी बल्कि उनकी इच्छा होगी.’

निरहुआ का करियर

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ का जन्म 2 फरवरी 1979 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के छोटे से गांव टंडवा में हुआ था. उनका बचपन गरीबी और संघर्ष में बीता. लेकिन उन्होंने अपनी उस जिंदगी को हकीकत नहीं बनाए रखा. उन्होंने जी तोड़ मेहनत की और 2006 में उन्हें भोजपुरी फिल्मों में काम मिलना शुरू हो गया. आज निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने सुपरस्टार हैं.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: Assi और Do Deewane Seher Mein के बीच कांटे की टक्कर, जानिए तीसरे दिन फिल्मों ने कितनी की कमाई?

First published on: Feb 23, 2026 09:04 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.