Beyonce Pays For Toilet Seats: हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस बियॉन्से नॉलेस (Beyonce Knowles) अपने गानों और डांस को लेकर काफी पसंद की जाती हैं। उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी है। बियॉन्से अपने गानों के साथ-साथ अपनी यूनिक आदतों कों लेकर भी जानी जाती हैं। उनकी एक ऐसी ही आज है टॉयलेट सीट् पर लाखों रुपये खर्च करना। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बियॉन्से के अपने वर्ल्ड टूर के दौरान खुद की टॉयलेट सीट ले जाती हैं। उनकी टीम भी सिंगर की इस आदत का खास ध्यान रखती है। साथ ही उनको इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि बियॉन्से की टॉयलेट सीट को कोई और यूज न कर सके।
और पढ़ें – स्प्रिंग रोल खाने ही वाला था शख्स तभी हाथ पर आ गया केंचुआ, लोगों ने बताया Fake
इसके अलावा उनकी टीम को इस बात का भी खास ख्याल रखना पड़ता है कि सिंगर को किसी और की टॉयलेट सीट का इस्तेमाल न करना पड़े। बियॉन्से इन टॉयलेट सीट्स के लिए हजारों डॉलर खर्च करती हैं, जिससे वो दुनिया भर में कहीं भी जाए हर जगह अपनी टॉयलेट सीट ले जा सके।
<blockquote class="instagram-media" data-instgrm-captioned data-instgrm-permalink="https://www.instagram.com/p/CvbyjvNOOfw/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading" data-instgrm-version="14" style=" background:#FFF; border:0; border-radius:3px; box-shadow:0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width:500px; min-width:326px; padding:0; width:99.
375%; width:-webkit-calc(100% - 2px); width:calc(100% - 2px);">
A post shared by Beyoncé (@beyonce)
उनकी टीम इस टॉयलेट सीट को लेकर जाने के लिए एक खास बॉक्स का इस्तेमाल करती है, जिस पर लिखा होता है “बियॉन्से टॉयलेट सीट” (Beyonce Toilet Seat)। 41 साल की बियॉन्से टूर पर उसको ले जाने के लिए एक कस्टमाइज्ड गोल्फ बग्गी भी इस्तेमा करती हैं, जिसे ब्लैक शीटों से ढ़का जाता है, जिससे उसकी पहचान छिपी रहे।
इस बारे में जानकारी देते हुए उनकी टीम एक सोर्स ने बताया कि ‘बियॉन्से एक अभूत कलाकार हैं और असल में वो कुछ भी मांग सकती हैं। उनकी टीम उन्हें उनके आराम की चीजें देने के लिए बहुत मेहनत भी करते हैं’। साथ ही उन्होंने बताया कि ‘उनके टूर रोडिज़ ने सब कुछ देखा है इसलिए उनके लिए ये कोई बड़ी चीज नहीं है, लेकिन जो लोग उनके ब्रांडेड बर्तन को देखते हैं उन्हें हंसी आती है’।