Digvijay Rathee Evicted From Bigg Boss 18: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में हाल ही में काफी ड्रामा देखने को मिला। शो से दिग्विजय राठी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दिग्विजय को जनता के वोटों के आधार पर नहीं बल्कि घरवालों की वोटिंग के हिसाब से बाहर किया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पहली बार नहीं था जब किसी मजबूत कंटेस्टेंट को बिना जनता की वोटिंग के ही बेघर कर दिया गया। इससे पहले भी कई कंटेस्टेंट्स के साथ बिग बॉस ऐसा ही कर चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही 5 कंटेस्टेंट जिन्हें फैंस के वोटों ने नहीं बल्कि मेकर्स की साजिश ने बाहर किया।
लवकेश कटारिया
बिग बॉस ओटीटी 2 में लवकेश कटारिया को भी इसी तरह बाहर का रास्ता दिखाया गया था। लवकेश की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। इसके अलावा एल्विश यादव की पूरी एल्विश आर्मी भी उनके सपोर्ट में थी लेकिन इसके बावजूद उन्हें मेकर्स ने टॉप 5 में भी शामिल नहीं होने दिया था। उससे पहले ही घरवालों के वोटों के आधार पर उन्हें बाहर कर दिया गया था।
अनुराग डोबाल
बिग बॉस 17 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था जब जनता के वोट्स के आधार पर एल्विश यादव के दोस्त और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोबाल को मेकर्स बाहर नहीं निकाल पा रहे थे। अनुराग को निकालने के लिए उस वक्त को घर की कैप्टन ईशा मालवीय को सीधे-सीधे कह दिया गया था जिसका योगदान सबसे कम है, उसे आप बेघर कर दीजिए। हालांकि उस समय ईशा ने ऐश्वर्या शर्मा को निकाल दिया था लेकिन उसके अगले ही हफ्ते घरवालों के वोटों के जरिए ही अनुराग भी बाहर कर दिए गए थे।
विशाल पांडे
विशाल पांडे के साथ भी बिग बॉस ओटीटी 3 में कुछ यही देखने को मिला था। उनकी भी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग थी लेकिन मेकर्स ने उन्हें टॉप 5 से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था। विशाल को जनता के वोटों के आधार पर नहीं निकाला गया था।
अंकित गुप्ता
बिग बॉस 16 में अंकित गुप्ता के साथ भी बिग बॉस के मेकर्स ने कुछ ऐसा ही किया था। प्रियंका चाहर चौधरी के साथ अंकित को काफी पॉपुलेरिटी मिली थी, ऐसे में अगर जनता के हाथ में होता तो अंकित कभी बाहर नहीं जाते लेकिन शिव ठाकरे, साजिद खान के पूरे ग्रुप ने उन्हें वोट आउट करके बाहर निकाल दिया था।
अभिनव शुक्ला
बिग बॉस 14 में अभिनव शुक्ला को भी घर में आए सपोर्टर्स के जरिए ही बाहर निकाला गया था। रुबिना दिलैक के पति अभिनव शो में काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे थे। ऐसे में उन्हें कम से कम फाइनल तक तो जाना ही था लेकिन उन्हें उससे पहले ही घर में ही वोटिंग के जरिए बेघर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Srijana Subedi कौन? जिन्होंने Bibek Pangeni के लिए काट लिए थे खुद के बाल, पति के नाम कर दी थी जिंदगी
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
3 mins agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
12 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
13 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
14 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
16 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
17 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
18 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
19 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines