Badshah Hania Aamir Photos: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी लव लाइफ फिर से सुर्खियों में छा गई है। बादशाह का नाम बीते काफी समय से एक मशहूर एक्ट्रेस से जोड़ा जा रहा है। अब लगता है सिंगर की नजदीकियां इस एक्ट्रेस से बढ़ती ही जा रही हैं। तभी तो वो बार-बार विदेश उनसे मिलने पहुंच जाते हैं। अब उनकी हालिया दुबई ट्रिप से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बार फिर बादशाह को पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) संग देखा गया है।
किस एक्ट्रेस के साथ दिखे बादशाह?
पहले भी कई बार बादशाह और हानिया आमिर साथ में दुबई में टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए हैं। ऐसे में एक बार फिर जब ये दोनों साथ में दिखे तो इनके डेटिंग करने के चर्चे तेज हो गए। अब इन दोनों को साथ में डिनर करते और फिर ढेर सारी मस्ती करते हुए देखा गया है। खुद एक्ट्रेस हानिया आमिर ने सोशल मीडिया पर इन दोनों की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी और बादशाह की फोटो पोस्ट की और साथ ही डिनर टेबल की झलक भी दिखाई। इतना ही नहीं बाद में बादशाह ने फैंस को एक वीडियो में बताया कि वो इस वक्त दुबई में हैं और फिर हानिया जमीन पर चिल करते हुए नजर आईं।
बादशाह संग हानिया आमिर का पोस्ट वायरल
इसके बाद उनके अगले पोस्ट में वो ऑडियंस बनकर बादशाह का कॉन्सर्ट एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं। बादशाह उनके लिए गाना गा रहे हैं और फनी अंदाज में हानिया उनसे कहती हैं ‘अरे अपना ही गाना नहीं आता’। ये दोनों इस कॉन्सर्ट में खूब हंसते हुए और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों को देखकर ऐसा लगता ही नहीं कि इनके बीच इंडिया और पाकिस्तान की दीवार है। दोनों साथ में कितने कम्फर्टेबल हैं वो साफ दिखाई दे रहा है। अब इनके पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Freddy के निधन से उबर नहीं पा रही CID की टीम, रीयून्यन पर छलका दर्द
लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक
एक यूजर ने बादशाह को हानिया के साथ देखकर लिखा, ‘सानिया मिर्जा का बदला लेने जाते हुए अपने बादशाह भाई।’ एक ट्रोलर बोला, ‘क्या मजबूरी थी हानिया ये जियान से मिलने की?’ एक फैन ने कमेंट किया, ‘बादशाह भाई हानिया को इंडिया ले आओ।’ एक ने कहा, ‘जब जियान रियल लाइफ में शिजुका से मिलता है।’ कोई बोला, ‘अपना गाना नहीं आता- हनिया तो हनिया है।’ अब सोशल मीडिया पर जियान और शिजुका वाले जोक वायरल हो रहे हैं। दूसरी तरफ इनके रिलेशनशिप में होने की अफवाह तेज हो गई हैं।
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
56 mins agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
1 hr ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 hr agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
9 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
11 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
13 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
17 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines