बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए रेंग रही Badass Ravikumar-Loveyapa, तीसरे दिन ही हुआ बुरा हाल

Badass Ravikumar-Loveyapa Day 3 Box Office Collection (early estimates): बॉक्स ऑफिस पर हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ और जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ को आज तीसरा दिन है।

Badass Ravikumar, Loveyapa

Badass Ravikumar, Loveyapa

विज्ञापन

Badass Ravikumar-Loveyapa Day 3 Box Office Collection (early estimates): बॉक्स ऑफिस पर बड़ी से लेकर छोटी फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है। इस वक्त टिकट खिड़की पर कई फिल्में मौजूद हैं और सभी फिल्मों में कमाई के लिए तगड़ी टक्कर है। हर एक फिल्म एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इस बीच हालिया रिलीज फिल्मों (Badass Ravikumar-Loveyapa) का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है? आइए जानते हैं…

फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ की तीसरे दिन की कमाई

हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ को सिनेमाघरों में आए आज तीसरा दिन है। ये फिल्म कोई खास ओपनिंग नहीं कर पाई और टिकट खिड़की पर इसकी कमाई लगातार गिरती जा रही है। फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार, हिमेश रेशमिया की इस फिल्म ने सिर्फ 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 6.15 करोड़ रुपये हो गई है।

Advertisment

फिल्म ‘लवयापा’ का तीसरे दिन का कलेक्शन

इसके अलावा अगर जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 1.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और अब फिल्म की टोटल कमाई 4.45 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित है और इनमें फेरबदल हो सकता है।

दो दिन का कारोबार

वहीं, अगर इन दोनों फिल्मों की बीते दो दिन की कमाई पर नजर डाले तो फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके अलावा फिल्म ‘लवयापा’ ने अपने रिलीज डे पर 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, इस फिल्म ने दूसरे दिन 1.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

‘सनम तेरी कसम’ की कमाई

इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों के अलावा इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर ‘सनम तेरी कसम’ भी मौजूद है। हालांकि, इस फिल्म को भी रिलीज हुए आज तीसरा दिन है और इसे 7 फरवरी को रिलीज किया गया था। बता दें कि ये फिल्म इसके पहले साल 2016 में रिलीज हो चुकी है और इसे अब रि-रिलीज किया गया है। फिल्म के रि-रिलीज कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रि-रिलीज के पहले दिन 5.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 11.36 करोड़ की कमाई की है। ये आंकड़े हर्षवर्धन राणे ने जो पोस्ट शेयर किए हैं, उनके अनुसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ