---विज्ञापन---

Sanam Teri Kasam की रि-रिलीज पर Harshvardhan Rane ने फैंस को दिया सरप्राइज, देखें वीडियो

Harshvardhan Rane: फिल्म 'सनम तेरी कसम' थिएटर्स में फिर से रिलीज की गई है। इस फिल्म की रि-रिलीज का लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार था। वहीं, अब फैंस के लिए फिल्म का फिर से रिलीज होना बड़ी बात है।

Harshvardhan Rane: हिंदी सिनेमा की मोस्ट चर्चित फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ इन दिनों थिएटर्स में अपना जलवा दिखा रही है। फिल्म को 7 फरवरी को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया है। इसके पहले ये फिल्म 5 फरवरी 2016 को रिलीज की गई थी। अब लोगों की बड़ी डिमांड पर ये फिल्म फिर से रिलीज की गई है। इस फिल्म का अपना एक अलग, बड़ा और तगड़ा फैनबेस है, जो आज भी इसे बेहद दिल से प्यार करता है। इस बीच अब फिल्म की रि-रिलीज पर फिल्म के लीड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने भी फैंस को सरप्राइज दिया है। आइए जानते हैं कि क्या?

हर्षवर्धन राणे ने दिया सरप्राइज

दरअसल, फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को देखने के लिए इस वक्त लोगों में अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर थिएटर्स से तमाम वीडियोज आ रहे हैं, जिनमें फैंस का हाल देखा जा सकता है। इस बीच अब हर्षवर्धन राणे ने भी फैंस को सरप्राइज दिया और वो भी थिएटर पहुंच गए। हर्षवर्धन राणे को देखकर फैंस बेहद खुश हुए और खुशी के मारे कुछ लोगों की आंखें भी नम नजर आईं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)

खुशी से झूमे फैंस

सोशल मीडिया पर इसके भी कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। फैंस के रिएक्शन वाले वीडियो को खुद हर्षवर्धन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही हर्षवर्धन राणे थिएटर में आते हैं, तो फैंस खुशी से झूम उठते हैं और बेहद हैरानी वाला रिएक्शन देते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए हर्षवर्धन ने इसके कैप्शन में भी लिखा है कि मैंने बस अपना काम किया, दीपक सर ने अपना काम किया और अब आप अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)

यूजर्स ने किए कमेंट्स

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि बहुत अच्छी फिल्म है। दूसरे यूजर ने लिखा कि मजा आ गया। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि अब तो पार्ट 2 आएगा ना? चौथे यूजर ने कमेंट किया कि झूठ नहीं बोलूंगा, यह फिल्म मेरी अब तक की सबसे पसंदीदा फिल्म रही है। अब तक मैंने इसे सात बार देखा है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।

---विज्ञापन---

‘सनम तेरी कसम’

गौरतलब है कि ‘सनम तेरी कसम’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और फिल्म की रि-रिलीज लोगों के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकती है?

यह भी पढ़ें- देखते ही कहेंगे Awe… सस्पेंस और थ्रिलर के साथ चाहिए ट्विस्ट से भरी कहानी, तो देखें 2 घंटे 30 मिनट की ये फिल्म

First published on: Feb 09, 2025 09:52 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola