Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

क्या Rana Naidu 2 में होंगे Ashish Chanchlani? वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस

Rana Naidu 2 Video: नेटफ्लिक्स ने एक नया धमाकेदार वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि 'राणा नायडू सीजन 2' यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी नजर आ सकते हैं।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 6, 2025 13:10
Rana Naidu 2
'राणा नायडू सीजन 2' और आशीष चंचलानी को लेकर नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो रिलीज किया है। (Photo Credit- Instagram)

Rana Naidu 2 Video: नेटफ्लिक्स की अपकमिंग सीरीज ‘राणा नायडू सीजन 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। राणा दग्गुबाती और अर्जुन रामपाल के बीच इस बार जबरदस्त भिड़ंत होने वाली है। हाल ही में ‘राणा नायडू सीजन 2’ का ट्रेलर भी जारी किया गया है। इस ट्रेलर में कई नए चेहरे देखने को मिले हैं। पुरानी स्टारकास्ट के अलावा इस सीजन में कई बड़े सेलेब्स की एंट्री हुई है और अर्जुन रामपाल के अलावा कृति खरबंदा भी इस बार मैदान में उतर आई हैं।

आशीष चंचलानी की ‘राणा नायडू सीजन 2’ में हुई एंट्री?

वहीं, अब इस लिस्ट में एक नया नाम शामिल होता नजर आ रहा है। अब नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में राणा दग्गुबाती के साथ मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी नजर आ रहे हैं। इन दोनों को साथ में देखकर फैंस चौंक गए हैं। किसी को भी इस वक्त अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा। वीडियो में दिखाया गया है कि राणा नायडू आराम से बैठा हुआ है और फोन पर बात कर रहा है। वो अचानक किसी को देखता है और फोन काट देता है।

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स ने जारी किया नया वीडियो

इसके बाद आशीष चंचलानी को दिखाया जाता है, जो एकदम हीरो लुक में नजर आ रहे हैं। इसके बाद राणा नायडू किसी कमरे का दरवाजा आशीष चंचलानी के लिए खोलता है और अंदर कुछ ऐसा है, जिसे देखकर आशीष चंचलानी हैरान रह जाते हैं। अब उन्होंने ऐसा क्या देखा कि वो सरप्राइज रह गए? उसका खुलासा तो कल ही होगा। आपको बता दें, इस वीडियो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा है, ‘कल आशीष चंचलानी की एंट्री और एक्शन की गारंटी पक्की है।’

यह भी पढ़ें: क्या Panchayat Season 4 जून में ही हो जाएगा रिलीज? मेकर्स ने दिया हिंट

कल नेटफ्लिक्स पर होगा बड़ा खुलासा

अब ये एंट्री किस चीज में होगी और आशीष चंचलानी कहां एक्शन करते हुए नजर आएंगे? ये जानने के लिए फैंस बेकरार बैठे हैं। किसी को लग रहा है कि आशीष चंचलानी की एंट्री ‘राणा नायडू सीजन 2’ में होगी, तो कोई सोच रहा है कल कोई उनका प्रमोशनल वीडियो आएगा। फैंस को तो ये भी लग रहा है कि कल आशीष चंचलानी के किसी प्रोजेक्ट की नेटफ्लिक्स पर अनाउंसमेंट हो सकती है। अब सच क्या है? वो तो कल ही पता चल पाएगा। फिलहाल फैंस आशीष चंचलानी के कमबैक से बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

First published on: Jun 06, 2025 01:10 PM

संबंधित खबरें