Armaan Malik Reveal Bigg Boss OTT 3 Winner: बिग बॉस का इतिहास रहा है कि फिनाले में सिर्फ 5 कंटेस्टेंट्स को जगह मिलती है। इसी नियम को लागू करते हुए ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से अरमान मलिक और लवकेश कटारिया इविक्ट हो गए और शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल गए। सना मकबूल, रणवीर शौरी, नैजी, कृतिका मलिक और साई केतन राव फिनाले में पहुंच गए हैं। वहीं बाहर आते ही अरमान ने अपनी दूसरी पत्नी पत्नी कृतिका मलिक की पोल खोल दी है। साथ ही शो के विनर का नाम भी रिवील किया है। अरमान मलिक ने बताया है कि वो किसे विनर बनते हुए देखना चाहते हैं। बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होने वाला है। वोटिंग लाइन्स आज दोपहर 12 बजे तक खुली रहीं। लोगों ने अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को जिताने के लिए भर-भरकर वोट किए हैं।
घर से निकलना चाहते थे अरमान
जाहिर है कि अरमान मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर नहीं बनना चाहते थे। उन्होंने शो के दौरान खुद इस बात का ऐलान किया था। शो से बाहर निकलने के लिए वो इतने उतावले थे कि नॉमिनेशन में वो अपना ही नाम नॉमिनेट करना चाहते थे। बिग बॉस ने उनकी इस विश को पूरा नहीं किया लेकिन जनता ने जरूर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। बाहर आने के बाद अरमान मलिक ने बताया कि शो में उन्होंने खुद कृतिका से कहा था कि अगर मौका मिले तो वो उन्हें नॉमिनेट कर दें। उन्हें पता था कि जनता उन्हें पसंद नहीं कर रही है। अगर वो विनर बन गए तो लोगों को यह पसंद नहीं आएगा।
यह भी पढ़ें: BIGG BOSS OTT3: फिनाले से एक दिन पहले बदल गया विनर, जिसके नाम की चर्चा वो नीचे खिसका
अरमान ने कृतिका की खोली पोल
अब जब अरमान मलिक बिग बॉस हाउस से बाहर आ गए हैं तो उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक की पोल खोली है। जी हां, अरमान मलिक को पता है कि कृतिका मलिक शो का विनर बनने के लिए पहले नंबर पर नहीं हैं। यही वजह है कि उन्होंने विनर बनने के लिए कृतिका का नाम नहीं लिया। हालांकि यह बात भी सच है कि कृतिका मलिक टॉप 5 में शामिल हो गई हैं। यह बात बहुत सारे लोगों को हजम नहीं हो रही है।
किसे विनर बनते देखना चाहते हैं अरमान
अरमान मलिक ने शो के विनर का नाम बताते हुए कहा है कि वो चाहते हैं रणवीर शौरी बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर बन जाएं। यूट्यूबर ने कहा कि ‘मैं चाहता हूं कि रणवीर शो जीतें। वो मेहनती हैं और उनका एक्सपीरियंस सबसे ज्यादा है। इस सीजन का विनर उन्हें बनना चाहिए।’ वहीं दूसरे नंबर पर उन्होंने अपनी पत्नी कृतिका का नाम लिया। इससे साफ है कि अरमान मलिक भी अपनी पत्नी कृतिका को रणवीर शौरी के बाद विनर बनते देखना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
नवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
51 mins agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
1 hr agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
3 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
5 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
8 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
9 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
10 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
11 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines