मुंबई: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों यूके में हैं। एक्ट्रेस वहां फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ (Chakda Express) की शूटिंग करने के साथ ही बेटी वामिका (Vamika Kohli) के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में बेटी के साथ आउटिंग से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेटी वामिका कोहली के साथ एक पार्क में गई हुई हैं।
अभी पढ़ें – Durga Puja 2022: मां दुर्गा के दर्शन करने पंडाल पहुंचीं काजोल, पीली साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत
अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ की शूटिंग में व्यस्त अनुष्का समय निकालकर बेटी के साथ पार्क (Anushka Sharma playing with vamika in Park) पहुंचीं, जहां वो खुद ही सबसे ज्यादा एंजॉय करती नजर आ रही हैं। किताब के आकार में बनी एक बड़ी दीवार के पीछे अनुष्का शर्मा को जाते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद वो स्लाइड करते हुए एक पाइप के अंदर से बाहर निकल आती हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं अपनी नन्हीं बेटी के साथ प्ले डेट पर निकली थी और साफ है कि सबसे ज्यादा एंजॉय मैंने ही किया’। वीडियो में अनुष्का खुद बच्ची बनी हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
अभी पढ़ें – Rakhi Sawant ने बॉयफ्रेंड आदिल को बता दिया ‘भेड़िया’, बोलीं- ‘मासूम चेहरे के पीछे…
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वो महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। बता दें, अनुष्का 2018 की ‘ज़ीरो’ के बाद से किसी भी फिल्म में नहीं दिखाई दी हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
13 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
14 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
16 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines