Durga Puja 2022: मां दुर्गा के दर्शन करने पंडाल पहुंचीं काजोल, पीली साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

Durga Puja 2022: मां दुर्गा के दर्शन करने पंडाल पहुंचीं काजोल, पीली साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

Durga Puja 2022: मां दुर्गा के दर्शन करने पंडाल पहुंचीं काजोल, पीली साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

मुंबई: भारत में इस वक्त शारदीय नवरात्र (Navratri 2022) की धूम चल रही है। हर तरफ गरबा, डांडिया और धुनूची डांस का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

हर कोई मां दुर्गा को प्रसन्न करने में लगा है। दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर बी-टाउन के सेलेब्स में भी काफी उत्साह बना हुआ है। हर साल की तरह इस साल भी एक्ट्रेस काजोल (Kajol celebrates Durga Puja) में मुंबई में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की और पंडाल सजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा पूजा का त्योहार भारत के सबसे शुभ त्योहारों में से एक है। इस त्योहार का खासा महत्व इसलिए है क्योंकि मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। एक तरह से ये त्योहार पाप पर विजय पाने का प्रतीक है। हर साल की तरह काजोल ने इस साल भी अपने परिवार के साथ मिलकर नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजेनिन दुर्गा पूजा 2022 का आयोजन किया, जहां वो खुद तो स्पॉट हुईं ही, उनके साथ उनकी बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी भी नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैपराजी पेज वूम्पला ने कई वीडियो जारी किए हैं, जिनमें एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती को भी पंडाल में पहुंचते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

इस खास मौके के लिए काजोल ने हल्दी रंग की साड़ी पहनी जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखीं। दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए उन्होंने अपना लुक बेहद सिंपल और सरल रखा था।

विज्ञापन

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने पीले रंग का एथनिक आउटफिट चुना, जो बोहो लुक से इंस्पायर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा पंडाल से कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें काजोल अपने परिवार और रिश्तेदारों से बातचीत करती और मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ