Shivani Misra
Read More
Anupamaa Spoiler Alert 7 July: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ में इन दिनों भूचाल मचा हुआ है। एक तरफ अनुपमा अमेरिका की उड़ान भरने वाली थी तो वहीं माया की मौत से अनुपमा के सपनों पर भी काले बादल मंडरा रहे हैं। आइए जानते हैं आज के एपिसोड में फैंस को क्या मसाला मिलने वाला है।
बीते दिन भी ‘अनुपमा’ में देखने को मिला कि माया की मौत के लिए बरखा अनुपमा पर शक करती है। दूसरी ओर वनराज अनुपमा को सलाह देता है कि वह किसी के लिए भी अपने सपने को न तोड़े। अब डालते हैं आने वाले एपिसोड पर एक नजर तो ‘अनुपमा’ में देखने को मिलेगा कि छोटी अनु खुद को कमरे में बंद कर लेगी। वनराज और बाकी सब दरवाजा तोड़ेंगे तो देखेंगे कि छोटी अनु माया की तस्वीरों के साथ सो रही है। इसके बाद नींद खुलने पर वह अनुपमा से भी कहेगी कि मां तो छोड़कर चली गईं, लेकिन आप कहीं मत जाना।
आप देखने को पाएंगे कि माया की शोक सभा में मालती देवी और नकुल भी आएंगे। मालती देवी अनुपमा को याद दिलाएंगी कि दो दिन बाद उसे अमेरिका जाना है। वहीं अनुपमा भी मालती देवी की बात पर हामी भरेगी। दूसरी ओर नकुल पूछेगा कि अगर अनुपमा नहीं गई तो? जिसपर मालती देवी जवाब देंगी, “अभी तक अनुपमा ने मेरा नटराज वाला रूप देखा था, लेकिन अब वह मेरा रौद्र रूप देखेगी।”
‘अनुपमा’ में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं पर खत्म नहीं होता है। बरखा चुपके से अनुज-अनुपमा की बात सुन लेगी। बरखा को पता चल जाएगा कि माया की जान अनुपमा को बचाने में गई है। अगले दिन भी वह अनुज से इस बारे में पूछेगी, जिसपर अनुज कहेगा कि यह बात छोटी को पता नहीं लगनी चाहिए। देखने में तो यही लग रहा है कि बरखा पूरे घर के सामने ये राज खोलने वाली है कि अनुपमा की वजह से माया की जान गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।