Anne Hathaway Revealed Truth Behind Audition: हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ऐनी हैथवे (Anne Hathaway) ने अपने बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने 2000 के दशक में अपने साथ हुई एक घटना को याद करते हुए बताया कि केमिस्ट्री परीक्षण के नाम पर उन्हें एक दिन में 10 पुरुषों को किस करने के लिए कहा गया था। वो उनके लिए काफी चौंकाने वाला था। उन्होंने बताया कि उस समय एक्टर्स के साथ संबंध बनाने के लिए कहना काफी सामान्य माना जाता था। हालांकि उनका मानना है कि ऑडिशन के दौरान ऐसा कहना, इससे खराब तरीका और कुछ नहीं हो सकता है।
पुराने दिन को किया याद
हाल ही में वी पत्रिका को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ऐनी हैथवे ने इस अजीबोगरीब ऑडिशन का जिक्र किया। एक्ट्रेस ने बताया, ‘बात 2000 के दशक की है, जब मेरे साथ ऐसा हुआ था। मुझे एक रसायन विज्ञान परीक्षण के नाम पर एक दिन में 10 पुरुषों को किस करने के लिए कहा गया था। मुझसे कहा गया था कि आज 10 लोग आ रहे हैं और आपको चुना गया है। क्या आप उन सभी लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए तैयार हैं?’
यह भी पढ़ें: 40 की उम्र में पहली फिल्म.. 41 साल का संघर्ष और 80 की उम्र में ‘टीचर’ को दुनिया ने किया सलाम
मुझे काफी घटिया महसूस हुआ
ऑस्कर विनर एक्ट्रेस ऐनी हैथवे ने आगे बताया, ‘डायरेक्टर की इस मांग को सुनने के बाद मैं हैरान रह गई थी। एक पल मुझे ऐसा लगा कि शायद मेरे साथ कुछ गड़बड़ हो गई है? मैं इसके लिए बिल्कुल भी एक्साइटेड नहीं थी। मुझे काफी घटिया महसूस हो रहा था।’ एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं कुछ नहीं कर सकती थी इसलिए मैंने उत्साहित होने का दिखावा किया। ऐसा नहीं था कि कोई भी मेरे साथ बुरा व्यवहार या मुझे जानकर हर्ट करने की कोशिश कर रहा था लेकिन वो समय ही ऐसा था। यह सब आम बात थी।’
यहां देख सकेंगे द आइडिया ऑफ यू
बता दें कि ऐनी हैथवे इन दिनों फिल्म ‘द आइडिया ऑफ यू’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक्ट्रेस ने काफी बड़ी महिला का किरदार निभाया है। वो इसमें एक सिंगल मां का रोल निभा रही हैं। कहानी की बात करें तो फिल्म में ऐनी हैथवे को अपनी बेटी के फेवरेट पॉप स्टार (निकोलस गैलिट्ज़िन) से प्यार हो जाता है। दरअसल, निकोलस गैलिट्ज़िन उम्र में ऐनी हैथवे से काफी छोटे किरदार में हैं। ‘द आइडिया ऑफ यू’ 2 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
6 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
7 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
10 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines