---विज्ञापन---

‘तेरी जिंदगी से जा रही हूं…’, Bigg Boss में बर्बाद होने की कगार पर Ankita Lokhande की शादी!

Bigg Boss17, Ankita Lokhande: बिग बॉस 17 के घर में अंकिता और विक्की के बीच लड़ाई चल रही है। ऐसे में अंकिता गुस्से में कह देती हैं कि मैं...

---विज्ञापन---

Bigg Boss17, Ankita Lokhande: टीवी के मशहूर कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ के घर का माहौल इन दिनों बेहद गर्म है। वैसे तो शो में कुछ ना कुछ नया ट्विस्ट आ ही जाता है, लेकिन अब अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच चीजें और भी गर्म हो गई हैं।

इतना ही नहीं बल्कि अंकिता ने शो के घर में अपने पति से रिश्ता तक तोड़ लिया और अब वो उनसे होने जा रही हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि शो के लेटेस्ट प्रोमो ने इसे साफ कर दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- मशहूर इंफ्लूएंसर का छोटी उम्र में निधन, पहले सोरायसिस और अब हार्ट अटैक ने ली जान

---विज्ञापन---

लेटेस्ट प्रोमो में हुई विक्की और अंकिता की लड़ाई

हाल ही में बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अंकिता सोफे पर बैठी हैं और तभी वहां विक्की आ जाते हैं। इसके बाद विक्की, अंकिता से बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अंकिता उनसे बात नहीं करना चाहती। विक्की पूछते हैं कि क्या किया मैंने, इस पर अंकिता कहती हैं कि कुछ नहीं किया। इसके बाद दोनों आपस में बहस करते नजर आते हैं और फिर अंकिता वहां से उठकर चली जाती हैं।

---विज्ञापन---

आप कैप्टन वाली जिम्मेदारी ना लें- विक्की 

इसके बाद अंकिता कहती हैं कि विक्की आपके बर्तन बचे हैं, बार-बार नहीं बोलूंगी। तो विक्की कहते हैं कि आप मुझे बोल क्यों रही हो? अंकिता ने कहा कि ये मेरी जिम्मेदारी है फिर सबके बर्तन में मिक्स हो जाएंगे और फिर परेशानी होगी, तो आप कर दीजिए अपने बर्तन। बोलना क्यों पड़ रहा है, मैं कौन होती हूं, ये तो सवाल हो ही नहीं सकता। विक्की कहते हैं कि नहीं मैं आपको बता रहा हूं कि आप कैप्टन वाली जिम्मेदारी ना लें। आपने बोल दिया मैं सुन के कर लूंगा।

---विज्ञापन---

मैं जा रही हूं तेजी जिंदगी से- अंकिता

फिर विक्की किचन में नजर आते हैं और कहते हैं कि दोनों आपस में बहस करते हैं। ये बहस इतनी बढ़ जाती है कि अंकिता कहती है कि आज-कल आपको पता नहीं क्या हो गया है। मैं जा रही हूं, मैं जा रही हूं तेजी जिंदगी से, देख ले तू क्या करना है और इसके बाद अंकिता से भागकर चली जाती है। इस प्रोमो वीडियो को देखकर यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यूजर्स को हुई चिंता

सोशल मीडिया यूजर्स अंकिता के इस बयान का यही मतलब निकाल रहे हैं कि वो अब विक्की के साथ नहीं रहेंगी। हालांकि इसे लेकर अंकिता ने सीधे-सीधे कुछ नहीं कहा। बता दें कि जब से ये कपल शो के घर में आया, तो इन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस खबर ये कपल के फैंस बेहद परेशान है। अब देखने वाली बात होगी कि कपल का ये रिश्ता क्या मोड़ लेगा?

First published on: Jan 16, 2024 02:30 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola