मशहूर इंफ्लूएंसर का छोटी उम्र में निधन, पहले सोरायसिस और अब हार्ट अटैक ने ली जान

Mila De Jesus Passes Away: एक और मशहूर वेट इंफ्लूएंसर का छोटी उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी ने दी है।

Mila De Jesus

हार्ट अटैक ने ली मशहूर इंफ्लूएंसर की जान। फोटो आभार- सोशल मीडिया

विज्ञापन

Mila De Jesus Passes Away: ब्राजील की मशहूर वेट इंफ्लूएंसर ने बेहद छोटी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मिला डी जीसस का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है। मिला डी जीसस की बेटी अन्ना क्लारा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

जीसस के निधन से फैंस बेहद दुखी हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन

जीसस की बेटी ने दी जानकारी

मिला डी जीसस की बेटी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मैं अन्ना क्लारा बेहद दुख के साथ इस पोस्ट को शेयर कर रही हूं। मेरी मां का निधन हो गया है और पूरा परिवार इससे बेहद दुखी है। मेरी मां के लिए प्रार्थना करें और हमें ऐसे ही दुआ देते रहें। साथ ही हमारे लिए प्रार्थना करना भी जारी रखें। आप सबका इसके लिए बहुत धन्यवाद। इसके अलावा जीसस के बेटे ने भी अपनी मां के लिए भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि मां मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और अब आप आराम करें। आपके जैसा प्यार मुझे कोई नहीं कर सकता। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें।

विज्ञापन

कौन थी मिला डी जीसस?

बता दें कि मिला डी जीसस ब्राजील की फेमस वेट इंफ्लूएंसर थी। उन्होंने कड़ी मेहनत से वजन को कंट्रोल किया था। हालांकि बीते साल उन्हें सोरायसिस का सामना करना पड़ा था। इसके बारे में उन्होंने अक्टूबर में कहा था कि वो तीन महीने से सोरायसिस को झेल रही है। इससे उनकी बॉडी के 80 प्रतिशत हिस्से पर गंभीर असर हुआ है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके 60,000 फॉलोअर्स है। सोरायसिस को ठीक करने के लिए जीसस ने बहुत मेहनत की, लेकिन अब हार्ट अटैक ने उनकी जिंदगी छीन ली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ