Ananya Panday: अनन्या पांडे ने जब से बॉलीवुड में कदम रखे हैं वो अपनी पर्सनल लाइफ पर कई खुलासे कर चुकी हैं। एक्ट्रेस को किन परेशानियों से गुजरना पड़ा? उनके पिता चंकी पांडे (Chunky Panday) को कितना स्ट्रगल करना पड़ा? इन सब पर तो अनन्या पांडे कई बार बात कर चुकी हैं। वहीं, इस बार अनन्या ने कुछ बेहद पर्सनल खुलासे किए हैं जो आमतौर पर एक्ट्रेस नहीं करतीं। अब अनन्या पांडे ने अपने पहले पीरियड्स पर बात की है और रिवील किया है कि उन्हें उस दौरान कैसा महसूस हुआ था?
पीरियड्स पर लगा स्टिग्मा हटाना चाहती हैं अनन्या
हाल ही में एक ब्रांड को प्रमोट करते हुए एक्ट्रेस ने इस बात पर काफी जोर दिया कि पीरियड्स पर खुलकर बात करना कितना जरूरी है ताकि इस स्टिग्मा को हमेशा के लिए हटाया जा सके। ‘कॉल मी बे’ (Call Me Bae) एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें पहली बार पीरियड्स हुए थे तो वो कितना डर गई थीं और बेहद कंफ्यूज थीं। अनन्या पांडे का कहना है कि उनकी मां भावना पांडे (Bhavana Pandey) और दादी ने उस वक्त उन्हें काफी सपोर्ट किया था और पीरियड्स को लेकर उनकी सोच हमेशा के लिए बदल कर रख दी थी।
स्कूल में पहली बार पीरियड्स हुए तो डर गई थीं अनन्या
अनन्या पांडे ने बताया है कि जब उन्हें अपने पहले पीरियड्स हुए थे तो वो स्कूल में थीं और काफी डर गई थीं और कंफ्यूज थीं क्योंकि इसके बारे में उनसे पहले कभी किसी ने कोई बात नहीं की थी। अब वो चाहती हैं कि इस टॉपिक पर स्कूलों और घरों में ज्यादा से ज्यादा बात की जाए ताकि ये नॉर्मल लगने लगे। एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि उनके पहले पीरियड्स पर उनकी मां और दादी ने सेलिब्रेशन रखा था, जिसके कारण अब वो इन्हें पॉजिटिव तरीके से देखती हैं। वो चाहती हैं कि लोगों में इसे लेकर जागरूकता बढ़े, ताकि स्कूल और वर्क प्लेस पर महिलाएं जब मुश्किलों का सामना कर रही हों तो उन्हें सपोर्ट मिले।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Voting Trend: हो गया तय, कौन होगा बाहर? जानें टॉप और बॉटम कौन?
मां और दादी मनाती हैं अनन्या के पीरियड्स पर जश्न
अनन्या पांडे ने एक बेहद दिलचस्प बात बताई है कि उनकी मां और दादी अक्सर गिफ्ट्स देकर उनके पीरियड्स सेलिब्रेट करती हैं और इससे उन्हें पीरियड से जुड़ी शर्म से उबरने में मदद मिली है। मां और दादी से ही अनन्या पांडे को इस बात का एहसास हुआ है कि ये शर्मिंदगी नहीं बल्कि खुशी का मोमेंट है। अब उनके खुलकर बात करने से कई लोग जागरूक होंगे, जो एक सोसाइटी के लिए बेहद जरूरी है।
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
3 mins agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
56 mins agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
1 hr agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
2 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
3 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
18 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
21 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
22 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines