Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

कभी Govinda की मदद करने वाले Amitabh को पड़ी थी ‘छोटे मियां’ की जरूरत, जानें क्यों?

Amitabh Bachchan-Govinda: आज हम आपको बी-टाउन का एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं।

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Jan 4, 2024 10:21
Amitabh Bachchan-Govinda
instagram

Amitabh Bachchan-Govinda: बी-टाउन के कई किस्स ऐसे हैं, जो आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको महानायक अमिताभ बच्चन और गोविंदा से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं…

यह भी पढ़ें- बैकलेस ड्रेस का चलन खत्म! Urfi Javed ने सेट किया Frontless का नया ट्रेंड

---विज्ञापन---

अमिताभ बच्चन को पड़ी थी ‘छोटे मियां’ की जरूरत

सोशल मीडिया पर मशूहर मोटिवेशनल स्पीकर और सेल्स कोच सागर सिन्हा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बिग बी और गोविंदा से जुड़े इस किस्से का बताया है। सागर ने अपने वीडियो में बताया कि जब महानायक अमिताभ बच्चन का बुरा टाइम चल रहा था, तो उस टाइम को डेविड धवन के पास गए थे काम मांगने के लिए, कि डेविड भाई कोई एकाध हिट मूवी दिला दो। उस टाइम डेविड फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की कहानी लिख रहे थे।

डिप्रेशन में थे गोविंदा 

ये कहानी उन्होंने बिग को सुनाई और कहा कि आपको ये फिल्म एक हिट फिल्म के रूप में मिल सकती है अगर आप इस फिल्म में छोटे मियां के लिए गोविंदा का मना लें तो। डेविड ने गोविंदा को मनाने की बात इसलिए कही क्योंकि उस टाइम गोविंदा की छोटी बेटी का निधन हुआ था। इस वजह से गोविंदा डिप्रेशन में थे। इसलिए वो कोई फिल्म साइन नहीं कर रहे थे। डेविड ने कहा कि अगर गोविंदा इस फिल्म में ‘छोटे मियां’ के रोल के लिए मान जाते हैं, तो ये फिल्म जरुर हिट होगी।

इसलिए गोविंदा नहीं टाल सके बिग बी की बात

अब अमिताभ बच्चन, गोविंदा के पास जाते हैं और उनसे इस फिल्म में काम करने के लिए, तो गोविंदा ने बिग बी को इस फिल्म के लिए हां कर दी। सागर ने आगे कहा कि गोविंदा के एक इंटरव्यू में वो बताते हैं कि इस फिल्म के लिए मेरे हां करने का सिर्फ एक ही मतलब था कि जब मेरा बुरा टाइम चल रहा था और मेरे पास फिल्में नहीं थी, उस टाइम अमिताभ बच्चन की ‘हम’ फिल्म आने वाली थी, जिसमें उन्होंने मुझे काम दिया था। इसलिए मैंने इस फिल्म के लिए हां कर दिया था।

First published on: Jan 04, 2024 10:21 AM

संबंधित खबरें