हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Amitabh Bachchan की आवाज वाली कॉलर ट्यून पर लगा ब्रेक, इस वजह से सरकार ने लिया फैसला

Amitabh Bachchan Caller Tune: अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कॉलर ट्यून को आज से बंद कर दिया गया है। अब से फोन करने के दौरान बिग बी की आवाज सुनाई नहीं देगी।

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन वाली कॉलर ट्यून आज से बंद हो गई है। Photo Credit- Social Media

Amitabh Bachchan Caller Tune: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कॉलर ट्यून पर फाइनली ब्रेक लग गया है। अब से आप कॉलिंग करेंगे तो आपको देवियों और सज्जनों वाली कॉलर ट्यून सुनाई नहीं देगी। सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है। इसके पीछे का कारण ये है कि जिस अभियान के तहत साइबर अपराध को लेकर अलर्ट कॉलर ट्यून सुनाई दे रही थी, अब अभियान गुरुवार 26 जून को ऑफिशियली समाप्त हो गया है।

सरकार ने इस वजह से उठाया कदम

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन जिस अभियान के तहत देश के नागरिकों को साइबर क्राइम से बचने की चेतावनी कॉलर ट्यून के जरिए दे रहे थे, वह अभियान अब समाप्त हो चुका है। इसलिए भारत सरकार ने कॉलर ट्यून को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है। यानी अब से आप जहां भी कॉल करेंगे तो आपको अमिताभ बच्चन की आवाज वाला अलर्ट कॉलर ट्यून सुनाई नहीं देगा।

यह भी पढ़ें: कौन हैं जसबीर जस्सी? Diljit Dosanjh को जिनका मिला सपोर्ट, Sardaar ji 3 विवाद पर दिया रिएक्शन

विज्ञापन

यूजर्स ने जताई थी नाराजगी

बता दें कि इससे पहले कई यूजर्स ने इस साइबर अलर्ट कॉलर ट्यून पर अपनी नाराजगी जताई थी। यही नहीं कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया के जरिए तब अमिताभ बच्चन से शिकायत करनी शुरू कर दी थी। यही नहीं उन्हें ट्रोल तक करना शुरू कर दिया था। लोगों का कहना है कि इमरजेंसी सिचुएशन में कॉलर ट्यून की वजह से कॉल कनेक्ट होने में काफी वक्त लग जाता है।

अमिताभ बच्चन ने दिया था ये जवाब

बता दें कि एक यूजर ने अमिताभ बच्चन से कॉलर ट्यून बंद करने की बात कही थी। इस पर बिग बी ने जवाब देते हुए लिखा था, ‘जी हां हुजूर, मैं भी एक प्रशंसक हूं। तो??’ इस पर यूजर ने जवाब दिया था कि तो फोन पर बोलना बंद करो। यूजर के इस कमेंट पर अमिताभ बच्चन ने जवाब दिया था, ‘सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।’ इस तरह से उन्होंने ट्रोल करने वालों का मुंह बंद करवा दिया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola