Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

श्रीराम की कहानी दिखाने के लिए टीवी पर आ चुकी हैं इतनी रामायण, ये वाली थी सबसे पॉपुलर

अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस मौके पर टीवी पर आ चुके भगवान राम के जीवन से आधारित टीवी शोज की सर्चिंग काफी बढ़ गई है। आइए जानते हैं टीवी पर अब तक प्रसारित हो चुकी रामायण के बारे में...

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Jan 21, 2024 22:19

Ramayana TV Shows : अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इससे पहले ही प्रभु श्रीराम की नगरी को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। 500 साल पहले से राम भक्तों को जिस दिन का इंतजार था वह घड़ी करीब आ गई है। जिसके चलते भगवान राम के जीवन पर आधारित टीवी शोज की सर्चिंग काफी बढ़ गई है। हम सभी ने कई बार टीवी पर रामानंद सागर की रामायण देखी है, जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम का किरदार निभाकर अरुण गोविल घर-घर में पॉपुलर हो गए थे। लेकिन भगवान राम के जीवन पर आधारित अब तक कई फिल्में और टीवी शोज आ चुके हैं। आज हम आपको उन्हीं शोज के बारे में बताएंगे।

रामायण (रामानंद सागर)

सबसे पहले बात करते हैं साल 1987 में रामायण की जिसने दर्शकों के दिलों पर जो छाप छोड़ी वो आज तक कोई भूल नहीं पाया है। रामानंद सागर की इस रामायण में अरुण गोविल ने प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाई थी। आलम ये है कि आज भी लोग अरुण गोविल को देखते ही उनके पैर छूने लगते हैं। लोग उनका आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ पड़ते हैं।

---विज्ञापन---

रामायण (बी आर चोपड़ा)

साल 2001 में महाभारत बनाने वाले बी आर चोपड़ा भी रामायण लेकर आए। यह शो जीटीवी पर प्रसारित होता था जिसे तुलसीदास की रामचरित मानस और कालिदास की रघुवंशम से लिया गया था। नितीश भरद्वाज शो में श्रीराम की भूमिका में थे।

---विज्ञापन---

रामायण (आनंद सागर)

साल 2008 में रामायण को रीक्रीएट किया गया। इस शो को रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने बनाया। शो में गुरमीत चौधरी ने श्रीराम की भूमिका निभाई थी। दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था।

 

सिया के राम (निखिल शर्मा और धर्मेश शाह)

साल 2015 में निखिल शर्मा और धर्मेश शाह के निर्देशन में मां सीता और राम के जीवन पर आधारित शो सिया के राम प्रसारित किया गया। इस सीरियल में आशीष शर्मा ने भगवान राम का किरदार निभाया था।

 

श्रीमद् रामायण (कमल मोंगा)

साल 2024 में सोनी टीवी पर प्रसारित हो रही श्रीमद् रामायण में सुजय रेऊ और प्राची बंसल प्रभु श्रीराम और माता सीता के किरदार में हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर काफी बज बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : ये हैं रामानंद सागर की ‘Ramayana’ के किरदारों के रियल लाइफ पार्टनर, देखें तस्वीरें

First published on: Jan 21, 2024 10:16 PM

संबंधित खबरें