हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhorii 2 से Fire तक, Prime Video पर इंडिया में आज ट्रेंड कर रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज

अमेजन प्राइम वीडियो पर एक्शन से हॉरर और कॉमेडी तक कई फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। अगर आपने इन फिल्मों को नहीं देखा है तो परिवार या दोस्तों के साथ देख सकते हैं।

विज्ञापन
Prime Video Trending Movies File Photo

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर कई लेटेस्ट फिल्में रिलीज हुई हैं। इस लिस्ट में नुसरत भरूचा की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘छोरी 2’ भी शामिल है, जो पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई थी। इंडिया में आज प्राइम वीडियो पर कई लेटेस्ट रिलीज फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। अगर आप घर पर बैठकर बोर हो रहे हैं और एक्शन-थ्रिलर, कॉमेडी या फिर हॉरर जॉनर की फिल्में देखना चाहते हैं तो हम आपको 7 फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप फैमिली या दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

Chhorii 2

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की फिल्म ‘छोरी 2’ 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, जो आज नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। ये हॉरर फिल्म है, जिसमें नुसरत के अलावा सोहा अली खान भी हैं।

G 20

अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जी20’ प्राइम वीडियो पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म को पेट्रीशिया रिगेन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी वियोला डेविस की अमेरिकी राष्ट्रपति डेनियल सटन के इर्द-गिर्द घूमती है।

यह भी पढ़ें: एडवोकेट नेविल मैककिनले कौन? ‘केसरी: चैप्टर 2’ में आर. माधवन ने निभाया जिनका किरदार

KA

पिछले साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘केए’ एक तेलुगु भाषा की फिल्म है, जो प्राइम वीडियो पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है। इसमें किरण अब्बावरम ने केए वासुदेव नाम के शख्स का किरदार निभाया है जिसे दूसरों के लेटर पढ़ने की आदत है।

Fire

इस साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘फायर’ एक पुलिस इंस्पेक्टर की कहानी है,  जो फिजियोथेरेपिस्ट कासी (बालाजी मुरुगादॉस) के लापता होने की जांच करता है। 2 घंटे 4 मिनट की ये फिल्म प्राइम वीडियो पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

Chhorii

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की फिल्म ‘छोरी’ साल 2021 में रिलीज हुई थी। ये इस वक्त प्राइम वीडियो पर पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म ‘छोरी 2’ 2021 में रिलीज हुई ‘छोरी’ का सीक्वल है।

Sky Force

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ इसी साल जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर छठे नंबर पर रिलीज कर रही है। फिल्म की कहानी 1965 के भारत-पाक युद्ध पृष्ठभूमि पर आधारित है।

Dupahiya

गजराज राव और रेणुका शहाणे की वेब सीरीज ‘दुपहिया’ पिछले महीने मार्च, 2025 में रिलीज हुई थी। आज ये सीरीज प्राइम वीडियो पर सातवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इस वेब सीरीज की कहानी काफी मजेदार है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें