---विज्ञापन---

Allu Arjun के जबरा फैंस बोले, ‘अरेस्ट होने से Pushpa 2 को फायदा, फिल्म तोड़ेगी 2000 करोड़ का आंकड़ा’

Allu Arjun, Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के अरेस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगी है। हर कोई एक्टर को सपोर्ट करने में लगा है। साथ ही अगर एक्टर की फिल्म 'पुष्पा 2' भी चर्चा में आ गई है।

---विज्ञापन---

Allu Arjun, Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को तेलंगाना पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जैसे ही ये खबर सामने आई, तो सोशल मीडिया पर भी भूचाल-सा आ गया। हर कोई इस पर अपनी बात रख रहा है और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहा है। अल्लू अर्जुन के फैंस एक्टर की गिरफ्तारी से आक्रोश में हैं और कह रहे हैं कि एक्टर की कोई गलती नहीं है फिर उन्हें क्यों अरेस्ट किया गया? इस बीच अब ‘पुष्पा 2’ भी चर्चा में आ गई है।

‘पुष्पा 2’ को मिलेगी ऑडियंस

दरअसल, जैसे ही अल्लू अर्जुन अरेस्ट हुए, तो लोगों में इसको लेकर बहस भी शुरू हो गई। वहीं, एक्टर का फैनबेस बेहद तगड़ा है, तो जाहिर है कि उन्हें उनका पूरा सपोर्ट भी मिल रहा है। अब सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ अब 2 हजार करोड़ के आंकड़े को पार करेगी।

---विज्ञापन---
Pushpa 2

Pushpa 2

Allu Arjun arrested video
byu/_ashwathama inBollyBlindsNGossip

---विज्ञापन---

यूजर्स ने किया रिएक्ट

दरअसल, अल्लू अर्जुन का सोशल मीडिया पर वीडियो बेहद वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी वाइफ के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो पर कुछ लोगों ने कमेंट किया है कि ये सब पीआर स्टंट है। एक और यूजर ने लिखा कि इससे अल्लू की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को फायदा होगा और फिल्म की टिकट बिक्री बढ़ेगी। इतना ही नहीं बल्कि एक दूसरे यूजर ने लिखा कि अब फिल्म 2000 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी।

अल्लू की कोई गलती नहीं- फैंस

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि अल्लू अर्जुन की कोई गलती नहीं है, फिर भी उन्हें अरेस्ट किया गया। एक अन्य ने कहा कि अल्लू का कोई कसूर नहीं था। एक और यूजर ने लिखा कि इसमें अल्लू की कैसे गलती है। इस तरह की बीतें अब सोशल मीडिया पर हो रही है। हालांकि, अब आगे क्या होगा ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Video: गिरफ्तारी से पहले किसे ‘किस’ करते दिखे Allu Arjun? चौंका देगी Pushpa 2 एक्टर की ये हरकत

First published on: Dec 13, 2024 02:48 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola