Akshay Kumar हुआ मोटा फायदा, इस तरह मिला 80% तक का प्रॉफिट

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को उनकी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की रिलीज से पहले ही मोटा फायदा हो गया था। आइए जानते हैं कैसे?

Akshay Kumar

Akshay Kumar

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की ये फिल्म आज यानी 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। लोगों को फिल्म पसंद आ रही है और इसे पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले ही अक्षय को मोटा मुनाफा हो गया। अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे, तो आइए जानते हैं…

विज्ञापन

फिल्म की रिलीज से पहले मिला फायदा

दरअसल, अक्षय को जो फायदा हुआ है वो उन्हें किसी फिल्म से नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक, अक्षय ने मुंबई के बोरीवली में स्थित अपना अपार्टमेंट 21 जनवरी 2025 को बेच दिया है, जिससे उन्हें मोटा प्रॉफिट मिला है। मुंबई में अपने इस लग्जरी अपार्टमेंट को बेचकर अक्षय ने मोटा पैसा कमा लिया है।

विज्ञापन

2017 में खरीदा था फ्लैट

बता दें कि अक्षय कुमार ने जिस प्रोपर्टी को बेचा है वो स्काई सिटी अपार्टमेंट में है। इतना ही नहीं बल्कि ओबेरॉय रियल्टी द्वारा इसे डेवलप भी किया गया है और ये 25 एकड़ में फैला हुआ है। इस प्रोपर्टी से खिलाड़ी कुमार को मोटा फायदा मिला है। स्क्वायर यार्ड्स ने इस पर कहा कि साल 2017 में अक्षय ने इस फ्लैट को खरीदा था और इसके लिए तब उन्होंने 2.38 करोड़ रुपये दिए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन

कितने का हुआ फायदा?

हालांकि, अब साल 2025 में उन्होंने इस फ्लैट को मोटे मुनाफे के साथ बेच दिया है। अक्षय ने इसे 4.25 करोड़ रुपये में बेचा है और कमाल का प्रोफिट कमाया है। इस प्रॉपर्टी को बेचकर अक्षय कुमार ने कुछ ही सालों में लगभग 80 प्रतिशत प्रॉफिट कमाया है। बता दें कि ये अपार्टमेंट 1,073 स्क्वायर फुट (99.71 वर्ग मीटर) के एरिया में फैला हुआ है और 3 बीएचके में बना डुप्लेक्स अपार्टमेंट है, जिसमें दो पार्किंग स्लॉट भी हैं।

फिल्म ‘स्काई फोर्स’

इसके अलावा अगर अक्षय कुमार की बात करें तो इस वक्त अपनी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म ना सिर्फ मेकर्स बल्कि फैंस को भी बड़ी उम्मीदें हैं। फिल्म को वीकेंड का तगड़ा फायदा मिल सकता है। हालांकि, अब ये तो फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से ही पता लगेगा कि इसने अपने अपनिंग डे पर कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

वीर की हो रही तारीफ

‘स्काई फोर्स’ की बात करें तो इस फिल्म से वीर पहाड़िया ने डेब्यू किया है। वहीं, अक्षय कुमार फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। हालांकि, फिल्म अक्षय से ज्यादा वीर की तारीफ हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ