क्या Elvish Yadav ने मीडिया का किया बॉयकॉट? Laughter Chefs की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं हुए शामिल

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों राव साहब ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ को लेकर चर्चा में हैं।

Elvish Yadav

Elvish Yadav

विज्ञापन

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी एल्विश खूब एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इन दिनों एल्विश ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी एल्विश को लेकर खूब बातें हो रही हैं। सेट से भी एल्विश के कई वीडियो सामने आते रहते हैं। इस बीच अब एल्विश ने मीडिया को बॉयकॉट किया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं हुए शामिल

दरअसल, बिगबॉसतक नाम के एक्स अकाउंट ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया कि एल्विश यादव ने लाफ्टर शेफ के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल न होने का फैसला किया। पोस्ट में आगे बताया गया कि उन्होंने सिर्फ पैपराजी के साथ फोटोशूट किया और मीडिया से कोई बात नहीं की, क्या एल्विश ने मीडिया को बॉयकॉट किया?

विज्ञापन

यूजर्स ने किया रिएक्ट

इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी तगड़ा रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कमेंट किया कि लास्ट टाइम इतना घमंड दिखाया था अब मुंह छुपा रहा है। दूसरे यूजर ने कहा कि एल्विश को मीडिया की जरूरत नहीं। तीसरे यूजर ने कहा कि अब आगे क्या होगा? एक और यूजर ने कहा कि राव साहब का जलवा है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

‘लाफ्टर शेफ्स 2’

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से एल्विश यादव खूब चर्चा में हैं। हाल ही में बिग बॉस 18 का फिनाले हुआ है। इस दौरान एल्विश शो के कंटेस्टेंट रजत दलाल को सपोर्ट करते नजर आए।, जिसकी वजह से उन्होंने खूब सुर्खियां भी बटोरी। वहीं, अब एल्विश अपने शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ को लेकर चर्चा में हैं।

विज्ञापन

25 जनवरी को होगा प्रीमियर

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो का पहला सीजन पूरा हो चुका है और अब ये अपने दूसरे सीजन के लिए चर्चा में है। इस बार शो में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं। बता दें कि शो का प्रीमियर कल यानी 25 जनवरी को कलर्स टीवी पर होने जा रहा है।

ये हैं नए चेहरे

इस बार भी शो को भारती सिंह होस्ट करती नजर आने वाली हैं। इस बार शो में जो नए चेहरे नजर आएंगे उसमें मन्नारा चोपड़ा, अब्दु रोजिक, एल्विश यादव, रुबीना दिलैक, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल और राहुल वैद्य नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ