मुंबई: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के रिलीज से पहले पूरी टीम इसके प्रमोशन में जोरों-शोरों से जुटी हुई है।
इस बीच खिलाड़ी कुमार का एक वीडियो वायरल (Akshay Kumar Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो रोते हुए देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए है। यूं तो अक्षय कई मौकों पर भावुक होते नजर आ चुके हैं, मगर बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो ‘सुपर स्टार सिंगर 2’ के मंच पर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
खिलाड़ी कुमार यहां अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रक्षाबंधन’ का प्रमोशन करने पहुंचे थे। बच्चों के गानों ने उन्हें इतना भावुक कर दिया कि वो अपने आपको रोक नहीं पाए और सबके सामने उनके आंसू निकलने लगे। सिंगिंग रियलिटी शो ‘सुपर स्टार सिंगर 2’ द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट प्रोमो में खिलाड़ी कुमार अपने आंसू पोंछते नजर आए हैं।
शो के कंटेस्टेंट ऋतुराज और आर्यनंदा बाबू ने ‘फूलों का तारों का’ गाना गाया तो अक्षय कुमार उनके गाने को सुनकर रोने लगे। उन्हें अपनी बहन की याद आ गई और रोते हुए कहने लगे कि जिंदगी में बहन से बड़ी कोई चीज नहीं होती। वीडियों में देख के पता चल रहा हैं कि अक्षय कुमार के लिए उनकी बहन अलका भाटिया कितनी स्पेशल हैं।
फिल्म प्रमोशन के दौरान मीडिया को दिए इंटरव्यू में भी अक्षय ने अपनी बहन को मिस करते हुए कहा कि हम पहले बहुत छोटे घर में रहते थे, जब मेरी बहन का जन्म हुआ, तब हमारे पास सब कुछ आया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ‘बचपन में हम कैथोलिक स्कूल में पढ़ते थे, हमें रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं मिलती थी।
मैं इस दिन सुबह उठता और जल्दी से नहा के बहन से राखी बंधवाता, फिर उसके पैर छूता। आज भी कुछ नहीं बदला है मैं रक्षाबंधन के दिन सबसे पहले अपनी बहन के यहां जाता हूं उसके पैर छूकर आशीर्वाद लेता हूं। आपको बता दें की अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines