Bhooth Bangla Release Date Postponed: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. फिल्म देखने के लिए फैंस को और लंबा इंतजार करना पड़ेगा. वहीं अब फिल्म के ट्रेलर पर हर किसी की नजर टिकी हुई है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर 30 मार्च को रिलीज होने वाला था. लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट के पोस्टपोन होने का असर ट्रेलर पर भी पड़ेगा. चलिए आपको भी बताते हैं अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में बताते हैं.
‘भूत बंगला’ की नई रिलीज डेट
अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी. वहीं अब वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है और अब अक्षय कुमार की फिल्म 10 अप्रैल नहीं बल्कि 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लंबे समय से इंतजार करते आ रहे अक्षय कुमार के फैंस को फिल्म देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 के आगे फुस्स हुई ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई, 10वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म ने फिर काटा बवाल
क्यों पोस्टपोन हुई ‘भूत बंगला’?
रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन करने का फैसला रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस को देखते हुए लिया है. सिनेमाघरों में अभी भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज बना हुआ है, ऐसे में मेकर्स ‘भूत बंगला’ को रिलीज करने का रिस्क नहीं उठाना चाहते हैं. वहीं फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन होने का असर फिल्म के ट्रेलर भी देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: एग्जाम हॉल तक पहुंचा Dhurandhar 2 का क्रेज, हमजा का सवाल देख स्टूडेंट्स हुए शॉक्ड; फोटो वायरल
कब रिलीज होगा ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर?
‘भूत बंगला’ का ट्रेलर 30 मार्च को रिलीज होने जा रहा था. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फिल्म का ट्रेलर 30 मार्च को रिलीज नहीं किया जाएगा. मेकर्स फिल्म के ट्रेलर को अप्रैल में ही रिलीज करेंगे. खबरें हैं कि अप्रैल के पहले हफ्ते में ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज किया जा सकता है. बता दें ‘भूत बंगला’ से फैंस को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल के बाद इस फिल्म में दिखाई देगी.










