Akanksha Choudhary: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ फेम आकांक्षा चौधरी हाल ही में पुणे में हुए एक इवेंट में शामिल हुईं. इवेंट में एक्ट्रेस को बदसलूकी का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस ने अपने खराब एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए आपबीती सुनाई है. आकांक्षा ने रोते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है और इवेंट ऑर्गेनाइजर पर बदसलूकी करने के आरोप लगाए हैं. एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्होंने मुझे किडनैप ही कर लिया था और मेरी फीस भी अभी तक नहीं दी. अब सोशल मीडिया पर आकांक्षा से जुड़ा ये किस्सा काफी वायरल हो रहा है. इवेंट में हुई पूरी घटना को आकांक्षा ने वीडियो के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है.
एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती
दरअसल आकांक्षा 17 अक्टूबर को पुणे के पेडकर ग्राउंड्स में आयोजित नवरात्रि के एक इवेंट में शामिल हुई थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि इस इवेंट में वो परफॉर्म करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थीं, लेकिन उससे पहले ही उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में बताया है कि आपको देखकर लग ही रहा होगा कि मैं बहुत रोई हूं. मैं आपको सारी बात बताती हूं.’ एक्ट्रेस ने कहा कि इवेंट मैनेजमेंट मुझे वैन्यू पर ले जाना ही नहीं चाहती थी. वहां मेरी ऑडियंस आई थी तो मैंने उन्हें धमकी दी कि मैं इसकी शिकायत पुलिस को करूंगी.
यह भी पढ़ें: प्रभास की Spirit की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से होगा क्लैश?
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि कहानी यहां खत्म नहीं हुई उन्होंने जबरदस्ती मुझे और एक और लड़की को कार में बैठाया और एक बड़े से ग्राउंड में छोड़ दिया. वहां सामने मेरी ऑडियंस थी और मेरे और उनके बीच एक पतली सी बैरिकेटिंग का थी. इसके बाद उन्होंने मेरे सामने गाड़ी खड़ी कर दी और मैं चिल्ला रही थी कि मैं अंदर नहीं जा पा रही हूं, मेरी टीम भी मेरे साथ नहीं है. लेकिन वो लोग मेरी परेशानियां नहीं समझ रहे थे और ऊपर से मेरे ऊपर हंस रहे थे.’ एक्ट्रेस ने कहा कि ये सब मुझे एक घोटाला ही लगा.
यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने गाया YJHD का ‘कबीरा’ गाना, दुर्गा पूजा पंडाल से वीडियो हुआ वायरल
बदसलूकी का किस्सा किया रिवील
आकांक्षा ने आगे रोते हुए कहा कि आज तो मुझे किडनैप ही कर लिया गया था. जब मैंने उनकी हरकतों पर उन्हें थप्पड़ मारा, तब कहीं जाकर वो रुके. उन्होंने जानबूझकर मेरी गाड़ी भीड़ के सामने खड़ी कर दी, ताकि मैं गाड़ी से बाहर ना जा सकूं और फिर भीड़ देखते हुए मुझे गाड़ी बंद का दरवाजा बंद करना पड़ा. बाद में वो कार वापस ले गए और मराठी में बात करने लगे जो हमे समझ ही नहीं आया. एक्ट्रेस ने दावा किया कि इसके बाद हमें एक ऐसे रास्ते पर ले जाया गया जो आगे जाकर बंद था, इसके बाद मैंने घटना की रिकॉर्डिंग करना शुरू किया. इसके बाद वो डर गए और कार को वापस ले जाया गया. अब एक्ट्रेस के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. हालांकि अभी तक इवेंट आयोजकों का कोई बयान सामने नहीं आया है.
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर ने गाया YJHD का 'कबीरा' गाना, दुर्गा पूजा पंडाल से वीडियो वायरल
4 hrs agoप्रभास की Spirit की रिलीज डेट रिवील, रणबीर कपूर की 'रामायण' से होगा क्लैश?
5 hrs agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
5 hrs agoनीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
7 hrs ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
7 hrs ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
8 hrs ago'मेरे 22 करोड़ हड़पे…', SC से राहत मिलते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' के फैन हुए एसएस राजामौली, नए ट्रेलर की जमकर की तारीफ
10 hrs ago'जेलर 2' और 'राणाबाली' ने करोड़ों की कमाई कर लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें कलेक्शन
10 hrs agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines