Abhishek Bachchan से झगड़े पर बोलीं Aishwarya Rai, डिवोर्स रूमर्स के बीच एक्ट्रेस का पुराना वीडियो वायरल

Aishwarya Rai on Abhishek Bachchan Amid Divorce Rumours: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन के डिवोर्स रूमर्स के बीच एक्ट्रेस का पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Abhishek-Aishwarya

Abhishek-Aishwarya

Aishwarya Rai on Abhishek Bachchan Amid Divorce Rumours: बॉलीवुड की सुपरस्टार ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर अक्सर मीडिया में तरह-तरह की अटकलें लगती रहती हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच तलाक की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनी हुई थीं। हालांकि हाल ही में ये जोड़ी एक साथ स्पॉट हुई और तस्वीरें वायरल हो गईं, जिससे इन अफवाहों का खंडन हुआ। इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पति अभिषेक बच्चन के साथ अपने झगड़े को लेकर बात की थी।

विज्ञापन

कपिल शर्मा के शो में ऐश्वर्या ने की बात

ये वाकया तब का है जब ऐश्वर्या राय ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आई थीं। इस शो में कपिल शर्मा ने ऐश्वर्या से एक सवाल किया था। कपिल ने कहा था, ‘ऐश्वर्या को देख कर ऐसा नहीं लगता कि वो कभी किसी से लड़ती होंगी। हमेशा मुस्कान और खुशमिजाज चेहरे के साथ दिखती हैं। लेकिन मां-बाप, भाई-बहन के रिश्ते अलग होते हैं और पति-पत्नी के रिश्ते अलग। क्या आप और अभिषेक के बीच कभी कोई मतभेद या झगड़ा हुआ है?’

विज्ञापन

इस सवाल का जवाब देते हुए ऐश्वर्या ने हां कहा और कहा कि वो और अभिषेक के बीच भी कभी-कभी तकरार हो जाती है। कपिल ने फिर पूछा, ‘कौन पहले माफी मांगता है जब अनबन हो जाती है?’ इस सवाल का जवाब देने से पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘इसमें कुछ पूछने की बात नहीं है, अभिषेक ही माफी मांगते होंगे।’

विज्ञापन

हम ही माफी मांगते हैं- ऐश्वर्या

इस पर ऐश्वर्या ने हंसते हुए कहा, ‘नहीं, हम ही माफी मांगते हैं। हम ही कह देते हैं और बात खत्म कर लेते हैं। इसके बाद कपिल शर्मा ने इस पर मजाक करते हुए कहा, ‘इतनी सुंदर पत्नी और फिर भी माफी भी मांगती हैं, ये तो भगवान का कहर है।’

विज्ञापन

ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में जो समझ है, वो वाकई इंस्पायरिंग है। दोनों का प्यार और एक-दूसरे के लिए सम्मान हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। हालांकि इस जोड़ी ने कभी भी मीडिया के सामने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कोई बयान नहीं दिया और आज भी वो अपने रिश्ते को निजी रखना पसंद करते हैं।

अभिषेक-ऐश्वर्या की तलाक की अफवाहें

आपको बता दें पिछले काफी समय से ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि इसे लेकर दोनों की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है। साथ ही हाल ही में ऐश्वर्या और अभिषेक एक शादी समारोह में भी साथ में स्पॉट हुए थे जिसने इन सभी खबरों को ही एक तरह से खारिज कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ