---विज्ञापन---

बायोपिक फिल्मों में Aishwarya Rai का वो किरदार, जो छू लेगा आपका दिल

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर में ऐतिहासिक, बायोपिक और डुअल रोल्स जैसी चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को बखूबी निभाया है। इन फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया, जिससे उन्होंने खुद को बॉलीवुड की क्वीन साबित किया।

---विज्ञापन---

ऐश्वर्या राय बच्चन को बॉलीवुड क्वीन कहा जाता है। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम शुरू किया और कई बेहतरीन किरदार निभाए। खास बात ये है कि उन्होंने कई ऐसी फिल्में की हैं जिनमें उन्होंने ऐतिहासिक किरदार, असली जिंदगी पर आधारित रोल और एक ही फिल्म में दो-दो किरदार भी निभाए। आइए जानते हैं कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिनमें उनका काम सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

---विज्ञापन---

जोधा अकबर

ये एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी है, जिसमें उन्होंने जोधा बाई का किरदार निभाया। एक राजपूत राजकुमारी जिसकी शादी मुगल बादशाह अकबर से होती है। फिल्म में उन्होंने जोधा के किरदार को बहुत ही गरिमापूर्ण, समझदारी और मजबूत तरीके से निभाया। उनकी आंखों की भावनाएं और उनका शांत स्वभाव इस रोल को बहुत खास बनाता है।

---विज्ञापन---

 

सरबजीत

यह फिल्म एक असली घटना पर आधारित है। इसमें ऐश्वर्या ने दलबीर कौर का रोल किया, जो अपने भाई सरबजीत को पाकिस्तान की जेल से छुड़वाने के लिए सालों तक संघर्ष करती है। इस फिल्म में उन्होंने एक आम लेकिन मजबूत और जज्बे से भरी महिला का किरदार निभाया। ये रोल उनके बाकी ग्लैमरस किरदारों से अलग था और लोगों को बहुत भावुक कर गया।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

पोन्नियिन सेलवन

इस फिल्म में ऐश्वर्या ने दो किरदार निभाए हैं, एक नंदिनी का जो बहुत ही सुंदर लेकिन बदला लेने की भावना से भरी होती है, और दूसरी मंदाकिनी का जो उसकी हमशक्ल है और शांत स्वभाव की है। उन्होंने दोनों रोल बहुत खूबसूरती और गहराई से निभाए। उनका लुक, बॉडी लैंग्वेज और एक्टिंग दर्शकों को बहुत पसंद आई।

---विज्ञापन---

 

इरुवर

यह उनकी पहली तमिल फिल्म थी। इसमें भी उन्होंने दो किरदार निभाए थे, एक एक्ट्रेस और दूसरी एक राजनीतिक महिला, जिसका रोल जयललिता से प्रेरित था। इस फिल्म में भी उन्होंने दिखा दिया कि वो नई होते हुए भी असरदार एक्टिंग कर सकती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor की 5 फिल्में, जिसे देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 25, 2025 04:53 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola