Singer Diagnosed Cancer During Pregnancy: हाल ही में टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस हिना खान के कैंसर की खबर ने सभी फैंस को दुखी कर दिया था। हिना की खबर से इंडस्ट्री में भी सभी को शॉक लगा था। इस वक्त अभिनेत्री थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं हालांकि लगातार हिना अपने फैंस के साथ अपनी जर्नी को शेयर करके पॉजिटिव रहने की बात कर रही थी। इसी बीच अब एक सिंगर के चौथी स्टेज की कैंसर से जूझने की खबर आ रही है। जी हां फैंस अभी हिना खान के सदमे से बाहर भी नहीं आए थे कि मशहूर सिंगर ने कैंसर होने की जानकारी शेयर की है, वो भी तब जब वो प्रेग्नेंट हैं और दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
ब्राजील की सिंगर ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल ब्राजील की फेमस सिंगर 29 वर्षीय कैमिला कैम्पोस इस वक्त 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं, फैंस का दिल तब टूट गया जब सिंगर ने शेयर किया कि वो 4 स्टेज के घातक कैंसर का सामना कर रही हैं। वो अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने की तैयारी ही कर रही थी कि उन्हें पता चला कि वो खतरनाक कैंसर का शिकार हो गई हैं। इस खबर ने न सिर्फ सिंगर को बल्कि उनके सभी फैंस को भी सदमा दे दिया। कैमिला कैम्पोस की फैमिली को भी भारी धक्का लगा। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस भी काफी इमोशनल हो गए।
कैमिला हो गईं इमोशनल
कैमिला कैम्पोस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इमोशनल पोस्ट अपने सभी फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने लिखा कि इस महीने की शुरुआत में ही उन्हें पता चला है कि वो ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रही हैं। उन्हें 4 स्टेज का कैंसर है यानी ट्यूमर उनकी बॉडी में पहले से ही हड्डियों तक फैल चुका है। वो इस वक्त 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं इसलिए ट्यूमर की वजह से उनके होने वाले बच्चे पर भी नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है, हो सकता है कि बच्चा बड़ा ही ना हो। सिंगर ने इमोशनल होकर अपनी पोस्ट में बताया है कि ‘मैं उम्मीद कर रही हूं कि मेरी अजन्मी बेटी की हेल्थ इस वक्त अच्छी होगी क्योंकि ब्रेस्ट कैंसर एम्ब्रियो तक अभी नहीं फैला है। हालांकि डॉक्टर कर रहे हैं कि ऐसा भविष्य में संभव है’
कीमोथेरेपी से गिर रहे सिंगर के बाल
अपनी पोस्ट में ही सिंगर ने बताया है कि ‘कैंसर होने की वजह से उनके सिर के बाल भी झड़ने लगे हैं। कीमोथेरेपी एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें काफी दर्द होता है। ऐसे में उसका असर उनकी प्रेग्नेंसी पर भी पड़ सकता है। उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इससे बच्चे के शारीरिक अंगों पर काफी बुरा असर पड़ सकता है।’
कैमिला कैम्पोस ने फुटबॉलर से की शादी
आपको बता दें कैमिला कैम्पोस ने फुटबॉल स्टार लियो जगुएरो से शादी की थी। इन दोनों की पहले से ही एक बेटी है जिसका नाम बेला है। अब कपल को अपने दूसरे बच्चे का इंतजार है। फिलहाल सिंगर का ट्रीटमेंट चल रहा है। ऐसे में उनके फैंस ने भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है। साथ ही फैंस ने उनके होने वाले बच्चे के स्वस्थ होने की भी दुआएं की हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT3: फिनाले से पहले विनर कैंडिडेट की गेम एक्स्पोज़, टॉप 5 से हुआ आउट
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines