---विज्ञापन---

कॉमेडियन ‘कबीजी’ के बाद एक और एक्ट्रेस की मौत, बाथटब में लाश मिली तो उठे सवाल

Miho Nakayama Passed Away: फेमस कॉमेडियन कबीर ‘कबीजी’ सिंह की मौत के बाद एक और एक्ट्रेस के निधन की खबर आई है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

---विज्ञापन---

Miho Nakayama Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से आज दो बुरी खबर सामने आई हैं, जिससे फैंस को झटका लग सकता है। ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले इंडियन कॉमेडियन कबीर ‘कबीजी’ सिंह का सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया। उनकी मौत की वजह स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताई गई। अब एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जापान की फेमस पॉप सिंगर और एक्ट्रेस मिहो नाकायामा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। एक्ट्रेस टोक्यो स्थित अपने घर में मृत पाई गई हैं। उनका शव घर के बाथटब में मिला है, जिससे एक्ट्रेस की मौत पर सवाल उठने लगे हैं। मिहो की उम्र 54 साल बताई जाती है।

एक्ट्रेस की टीम ने जारी किया बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस मिहो नाकायामा के निधन की पुष्टि उनकी टीम की तरफ से की गई है। सोशल मीडिया पर एक बयान के जरिए बताया गया, ‘हम उन सभी लोगों से अचानक यह घोषणा करते हुए बहुत दुखी हैं, जिन्होंने हमेशा ख्याल रखा, उन्हें इतना प्यार दिया और सपोर्ट किया वह अब नहीं रहीं। यह घटना अचानक हुई कि हम खुद स्तब्ध रह गए। मौत की वजह क्या थी और अन्य विवरणों की हम जांच कर रहे हैं।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Pragya Nagra कौन? जिनका MMS इंटरनेट पर लीक, पाकिस्तान के बाद तमिल एक्ट्रेस निशाने पर

क्रिसमस इवेंट में करना था परफॉर्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस मिहो नाकायामा बीते दिन शुक्रवार को ओसाका में एक क्रिसमस म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस देने वाली थीं। हालांकि इस इवेंट को उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते कैंसिल कर दिया था। अब अचानक उनके निधन की खबर आने से फैंस भी शॉक्ड हैं। बाथटब में एक्ट्रेस का शव मिलने के बाद के बाद सोशल मीडिया पर अचानक मौत को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। कुछ यूजर्स इसे मर्डर वाले एंगल से भी देख रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मिहो नाकायामा का वर्कफ्रंट

बता दें कि जापान के साकू में जन्मी पॉप सिंगर और एक्ट्रेस मिहो नाकायामा को ‘लव लेटर’ (1995), ‘टोक्यो वेदर’ (1997), ‘लेशन इन मर्डर’ (2022) और ‘नोबेल डिटेक्टिव’ (2000) जैसी तमाम फिल्मों में देखा जा चुका है। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘मैदो ओसावागासे शिमासू’ (1985) से की थी। इसके बाद अपना पहला सोलो म्यूजिक वीडियो ‘सी’ रिलीज किया। मिहो को उनकी फिल्मों के जरिए फैंस ने काफी प्यार दिया है। उनके अचानक निधन से चाहने वालों को गहरा आघात पहुंचा है। फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

First published on: Dec 07, 2024 11:08 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola