Laila Khan Murder Case: मशहूर एक्ट्रेस लैला खान (Laila Khan) को आज आखिरकार इंसाफ मिल गया है। लैला खान बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस थीं जिसने अपना बॉलीवुड डेब्यू न सिर्फ राजेश खन्ना के साथ किया था बल्कि खुद से दो गुना बड़े एक्टर संग रोमांस कर सनसनी मच दी थी। उन्होंने बड़े पर्दे पर इंटीमेट सीन देखर सभी को चौंका दिया था। वहीं, एक दिन अचानक उनकी मौत की खबर आई और सभी लोग दंग रह गए। 13 साल पहले किसी ने उनका बेरहमी से कत्ल कर दिया था। उस दौरान न सिर्फ उनका बल्कि 6 लोगों का मर्डर हुआ था।
13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ
इसमें एक्ट्रेस के साथ उनकी मां और भाई- बहन भी शामिल थे। फरवरी साल 2011 में एक्ट्रेस की हत्या हुई थी। वहीं, साल 2012 में एक्ट्रेस लैला खान के सौतेले पिता परवेज टाक को इस केस में अरेस्ट किया गया था। अब इस मर्डर केस में एक नया अपडेट आया है। एक्ट्रेस लैला खान की मौत के 13 साल बाद इस केस में नया मोड़ आया है और आरोपी को दोषी ठहरा दिया है। हालांकि, अभी तक दोषी को सजा नहीं मिली है और मामला अगली सुनवाई में आगे बढ़ेगा।
सौतेले पिता को ठहराया दोषी
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, मुंबई सेशन कोर्ट ने 2011 के एक्ट्रेस लैला खान और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या के मामले में उनके सौतेले पिता परवेज टाक को दोषी ठहरा दिया है। वहीं, अदालत उनकी सजा की अवधि 14 मई को तय करेगी। 14 मई को इस केस में आखिरी फैसला सुनाया जाएगा। सुनने में आया है कि इस मर्डर केस में एक और आरोपी है जो आज भी फरार है। उस शख्स की तलाश अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें: Orry की शादी में सेलेब्रिटीज को नहीं मिलेगा इनविटेशन? खास 500 लोग होंगे शामिल
2011 में गायब हुई थीं एक्ट्रेस
बता दें, लैला खान साल 2011 में अपनी मां और चार भाई-बहनों के साथ ही गायब हो गई थीं। जब उनके पिता ने इस मामले को पुलिस तक पहुंचाया तो जांच के कुछ महीने बाद कई खुलासे हुए हैं। एक्ट्रेस की मां के तीसरे पति ने लड़ाई के बाद पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर उनके सभी बच्चों को भी मौत के घाट उतर दिया क्योंकि उन्होंने कत्ल होते हुए देख लिया था। कई सबूत मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
35 mins ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
3 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
4 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
5 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
5 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
6 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
6 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
17 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines