हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan ने अखियों से मारी गोली, वीडियो देख हैरान हुए फैंस, बोले- आराम करो

Hina Khan Shares Reel: कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस हिना खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए।

विज्ञापन
Hina Khan Shares Reel

Hina Khan Shares Reel: कैंसर से जंग लड़ रहीं हिना खान हमेशा फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी बीमारी को लेकर चर्चाओं का हिस्सा बनी हुईं हैं। पिछले दिनों हिना अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप को लेकर भी चर्चों में आई थीं, हालांकि एक्ट्रेस के ब्रेकअप को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई। अब हिना ने कैंसर की जंग के बीच अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस हैरान हो गए हैं। फैंस हिना के इस अवतार को देख शॉक्ड हो गए और तरह-तरह के कमेंट्स अभिनेत्री के वीडियो पर करने लगे। चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है।

हिना ने शेयर किया वीडियो

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक गाने पर रील बनाते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने दोस्त सोनू ठुकराल के गाने पर रील शूट किया है। हिना अपने फ्रेंड के गाने को प्रमोट करते हुए दिखाई दे रही हैं। अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस ने जैसे ही हिना के इस वीडियो को देखा वो भी एक बार के लिए हैरान रह गए। दरअसल हिना को इस वीडियो में देखकर लग ही नहीं रहा है कि वो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं।

फैंस ने हिना के वीडियो पर किया कमेंट

हिना खान के इस वीडियो पर फैंस ने भरकर कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा- जल्दी ही कमबैक करो प्लीज, वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- भगवान आपको लंबी उम्र दे। वैसे हिना के इस वीडियो पर नेगेटिव कमेंट्स भी आए। कई यूजर्स ने हिना के इस वीडियो को गलत बताया। उनका कहना है कि ऐसी हालत में हिना को अपने घर पर रहकर आराम करना चाहिए।

विज्ञापन

गणपति के दर्शन करने पहुंची थीं एक्ट्रेस

गौरतलब है तमाम मुश्किलों के बावजूद, हिना खान ने कभी हार नहीं मानी और हर चुनौती का मुस्कान के साथ सामना किया है। हाल ही में वो एकता कपूर के गणपति उत्सव में शामिल हुईं, जो कैंसर के बाद उनका पहला सार्वजनिक इवेंट था। हिना खान ऐसी हालत में भी सामान्य जीवन जीने की हर संभव कोशिश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Hina Khan का चेहरा हुआ लाल, कैंसर के बाद एक्ट्रेस को अब ये क्या हुआ? डर गए फैंस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola