Achani Ravi Passes Away: बीते दिन यानी शनिवार को मशहूर मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन अचानी रवि का निधन हो गया। अचानी रवि ने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है।
अचानी रवि का पूरा नाम के रवींद्रनाथन नायर था। अचानी रवि का अंतिम संस्कार उनके होमटाउन में ही किया जाएगा। अचानी के निधन से हर कोई दुखी है और शोक जाहिर कर रहा है। रवि ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘अन्वेशिचु कंडेथियिला’ से की थी।
Achani Ravi ने कई नामी फिल्में बनाईं है
वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2013 में अचानी रवि की पत्नी ऊषा रानी का भी निधन हो गया था और वो एक प्रसिद्ध गायिका थीं। वहीं, अगर अचानी की बात करें तो अचानी रवि ने फिल्म इंडस्ट्री में एक निर्माता के रूप में अपना करियर शुरू किया था। साल 1970 से 1980 के दशक के दौरान जनरल पिक्चर्स नामक एक बैनर की स्थापना की थी और अपने बैनर में उन्होंने मलयालम में कई नामी फिल्में भी बनाईं है।
फिल्म अचानी के बाद के रवींद्रनाथन नायर को मिला अचानी उपनाम
बता दें कि साल 1973 में आई फिल्म अचानी के बाद के रवींद्रनाथन नायर को अचानी उपनाम दिया गया था साथ ही अगर उनके करियर की एक सबसे बड़ी उपलब्धि की बात करें तो उनकी फिल्म थम्पू को हाल ही में 2022 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया गया था। बताते चलें कि इस फिल्म के निर्माता जी.अरविंदन और अचानी रवि ने इसे प्रोड्यूस किया था।
20 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हुए अचानी रवि
बता दें कि अचानी रवि की कुछ पॉपुलर फिल्में कंचना सीता, थम्पू, कुम्मट्टी, एस्थप्पन, पोक्कुवेयिल, एलिप्पथायम, मंजू, मुखामुखम, अनंतराम और विधेयन हैं। वहीं, उनके शानदार करियर में उन्हें अपनी फिल्मों के लिए 20 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए उन्हें जेसी डेनियल पुरस्कार और केरल राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिला। अचानी रवि के निधन से हर कोई दुखी है और शोक जाहिर कर रहा है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
3 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
4 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
7 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
8 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
9 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
9 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
10 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
11 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
11 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines