Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

ऐश्वर्या राय की किस बात से अभिषेक बच्चन को लगता है डर, किया खुलासा?

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अवॉर्ड शो के दौरान पत्नी ऐश्वर्या राय को लेकर एक मजेदार खुलासा किया है। अभिषेक ने पत्नी के बारे में क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।

Author
Edited By : Himanshu Soni Updated: Mar 22, 2025 09:14
Abhishek Bachchan

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी नई फिल्म बी हैप्पी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने मजाकिया अंदाज और शानदार अभिनय के लिए जाने जाने वाले अभिषेक बच्चन ने हाल ही में पत्नी ऐश्वर्या राय को लेकर बड़ा खुलासा किया। एक अवॉर्ड शो में अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को लेकर अभिषेक बच्चन ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।

अवॉर्ड फंक्शन में हुआ मजेदार खुलासा

अभिषेक बच्चन हाल ही में रील शोशा अवॉर्ड्स में शामिल हुए थे, जहां उन्हें उनकी फिल्म आई वान्ट टू टॉक के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का अवॉर्ड मिला। इस दौरान मंच पर मौजूद अर्जुन कपूर ने उनसे एक दिलचस्प सवाल किया। अर्जुन ने हंसते हुए पूछा, ‘कौन है वो इंसान, जिसकी आई वान्ट टू टॉक सुनकर आपको सबसे ज्यादा टेंशन होती है?’

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by T-Series (@tseries.official)

इस पर अभिषेक बच्चन ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया, ‘तुम्हारी अभी शादी नहीं हुई है, जब हो जाएगी, तब तुम्हें इसका जवाब खुद-ब-खुद मिल जाएगा।’ फिर बिना किसी का नाम लिए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘जब पत्नी का फोन आता है और वो कहती हैं आई वान्ट टू टॉक तो समझ जाओ कि मामला गंभीर है!’

अभिषेक का मजाकिया अंदाज 

अभिषेक बच्चन के इस मजेदार खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने उनकी हाजिरजवाबी की तारीफ की, तो कुछ ने इसे शादीशुदा जिंदगी का एक आम अनुभव बताया। फैंस ने कहा कि अभिषेक और ऐश्वर्या की जोड़ी वाकई में बॉलीवुड की सबसे खास जोड़ियों में से एक है।

पत्नी और बेटी के साथ खास बॉन्डिंग

आपको बता दें अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 17 साल हो चुके हैं और दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता है। उनकी 13 साल की बेटी आराध्या बच्चन भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिषेक ने एक इंटरव्यू में अपनी बेटी के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘घर पर मैं सिर्फ एक पिता हूं, न कि कोई सेलिब्रिटी। आराध्या से मिलने वाला प्यार पूरी तरह से सच्चा होता है, जो इस रिश्ते को और भी खास बना देता है।’

‘बी हैप्पी’ में मिली तारीफें

अभिषेक बच्चन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बी हैप्पी’ को भी दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। ये फिल्म एक पिता और बेटी की कहानी पर बेस्ड  है, जिसमें अभिषेक के साथ इनायत वर्मा, नोरा फतेही और नास्सर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार प्रतिक्रिया मिली है और ये प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

यह भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल से तलाक पर धनश्री वर्मा ने दिया ये रिएक्शन, पैपराजी के सामने गाने पर की बात

First published on: Mar 22, 2025 09:09 AM

संबंधित खबरें