हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही आ चुका है, जो लोगों को खूब पसंद भी आया है। वहीं, अगर आमिर की इस फिल्म की बात करें तो इसमें आमिर की बहन निखत खान और उनकी मां जीनत खान भी नजर आने वाली हैं। ये पहला मौका होगा जब आमिर की मां पर्दे पर नजर आएंगी।
आमिर की मां का डेब्यू
दरअसल, आमिर खान ने हाल ही में मीडिया से बात की। इस दौरान एक्टर ने कहा कि फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में उनकी मां भी नजर आने वाली हैं। हालांकि, ये हमने पहले प्लान नहीं किया था और एकदम से इसका फैसला लिया गया। आमिर ने बताया कि फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहले उनकी मां 13 जून को 91 साल की हो जाएंगी। जब फिल्म रिलीज हो चुकी होगी तब आमिर की मां 91 साल की हो जाएंगी। हालांकि, फिल्म की शूटिंग को 90 साल की थी, तब कर ली थी।
आमिर की मां ने क्या कहा?
आमिर ने कहा कि आमतौर पर अम्मी ये नहीं बोलती हैं कि वो मेरी शूटिंग पर आना चाहती हैं और इसलिए मैं नहीं बता सकता कि उन्हें कैसा फील हुआ होगा? लेकिन गाने की जब शूटिंग हो रही थी, उस दिन सुबह को अम्मी का फोन आया और उन्होंने कहा कि आप कहां पर शूटिंग कर रहे हैं, आज मैं भी आना चाहती हूं। इसके बाद मैंने उनसे कहा कि ठीक है आप आ जाएं और फिर उनके लिए कार भेज दी।
आरएस प्रसन्ना ने की रिक्वेस्ट
आमिर ने आगे कहा कि मेरी बहन निखत उन्हें लेकर आई। मेरी मां उस वक्त व्हीलचेयर पर बैठी थी और हम शूटिंग कर रहे थे, वो हमें देख रही थी। इसके बाद डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना ने रिक्वेस्ट किया कि गाने में उनकी मां बतौर गेस्ट के तौर पर नजर आए। आरएस प्रसन्ना ने कहा कि सर अगर आपको कोई प्रॉब्लम ना हो तो हम आपकी मां का एक शॉट लेना चाहते हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
उन्होंने कहा कि ये फिल्म का आखिरी गाना है और शादी का फंक्श है, वो आसानी से इस शॉट में शामिल हो सकती हैं। मैं चाहता हूं कि वो भी फिल्म का हिस्सा बने। साथ ही आमिर ने निखत के बारे में कहा कि वो भी एक रोल में नजर आने वाली हैं। अब देखना ये होगा कि आमिर खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है। फिल्म को 20 जून को रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- यूट्यूबर Jasbir Singh दो दिन की पुलिस रिमांड पर, पाकिस्तान के लिए जासूसी का है आरोप
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines