News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह की आज 7 जून को कोर्ट में पेशी थी। आज भी जसबीर सिंह को राहत नहीं मिली है और उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। यूट्यूबर जसबीर सिंह पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप है और इस मामले में चार जून को जसबीर सिंह को अरेस्ट किया गया था। अब इस मामले में उसकी रिमांड को बढ़ा दिया गया है।
मोहाली कोर्ट में आज इस मामले पर सुनवाई हुई। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट से सात दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने जसबीर को दो दिन की रिमांड पर भेजा है। जसबीर सिंह के वकील का कहना है कि जब पुलिस ने अदालत से सात दिन की रिमांड के लिए कहा तो हमने कोर्ट के जरिए पुलिस से पूछा कि उन्होंने तीन दिन में क्या किया है?
पुलिस की मानें तो जसबीर पर जासूसी का आरोप है और उनके तार आतंक-समर्थित जासूसी नेटवर्क पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव (पीआईओ) शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से जुड़े हुए मिले हैं। इतना ही नहीं बल्कि जसबीर सिंह हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक और पाक उच्चायोग के निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश को भी जानता है और इनका भी आपस में कनेक्शन है।
#WATCH | Mohali, Punjab: YouTuber Jasbir Singh, who was arrested on June 4 on charges of espionage, has been sent to 2-day police remand by the Mohali court.
His lawyer Mohit says, “The police had asked for 7 days remand… We asked the police through the court what they did in… https://t.co/KuRCRUVLDF pic.twitter.com/90J0AKFRP1
— ANI (@ANI) June 7, 2025
बता दें कि पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की है और तमाम सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाने और ज्यादा सबूत के लिए कुछ और रिमांड का टाइम मांगा है। पुलिस ने अदालत को सुनवाई के दौरान बताया कि पूछताछ में जसबीर से उन्हें करीब 150 लोगों के फोन नंबर मिले हैं। जसबीर सिंह की अगर बात करें तो वो रूपनगर के महलां गांव का निवासी है।
जसबीर सिंह ‘जान महल’ नाम का एक यूट्यूब चैनल चलाता है, जिस पर करीब 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इतना ही नहीं बल्कि जसबीर सिंह तीन बार पाकिस्तान भी जा चुका है। हालांकि, अब देखना ये होगा कि पुलिस की आगे की जांच में क्या होता है और जसबीर सिंह के मुश्किलें कितनी और बढ़ती हैं? और इस मामले में अब आगे क्या होगा?
यह भी पढ़ें- Dino Morea को ED ने भेजा समन, मीठी नदी घोटाले से जुड़ा है मामला
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।