फिल्म इंडस्ट्री में तब हलचल मच गई जब साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और हिट फिल्ममेकर एटली ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया। दोनों ही अपने-अपने दम पर सुपरहिट फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। अब ये जोड़ी मिलकर एक मेगा प्रोजेक्ट बना रही है, जिसे सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा है।
कितना है अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म का बजट?
फिलहाल इस फिल्म को AA22 X A6 नाम से जाना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म भारत की तीसरी सबसे महंगी फिल्म बन सकती है। पहले नंबर पर है एसएस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म SSSB 29, जिसका बजट 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। दूसरे नंबर पर है रणबीर कपूर की रामायण जिसकी लागत लगभग 900 करोड़ रुपये बताई जा रही है। और अब AA22 X A6 फिल्म का बजट करीब 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
इस फिल्म के प्रोडक्शन पर 200 करोड़ रुपये,वीएफएक्स (स्पेशल इफेक्ट्स)पर 250 करोड़ रुपये अल्लू अर्जुन की फीस 175 करोड़ रुपये,एटली की फीस 100 करोड़ रुपये देने की खबर हैं। साथ ही अल्लू अर्जुन को फिल्म के 15% प्रॉफिट का हिस्सा भी मिलेगा और एटली को भी बैकएंड डील दी गई है।
ग्लोबल लेवल पर बनेगी फिल्म
यह फिल्म एक जबरदस्त विजुअल एक्सपीरियंस देने वाली है। इसमें हॉलीवुड की फिल्मों जैसे ‘अवतार’ और ‘आयरन मैन’ पर काम कर चुके एक्सपर्ट्स काम करेंगे। माना जा रहा है कि फिल्म एक फैंटेसी वर्ल्ड पर आधारित होगी जिसमें अजीबो-गरीब जीव और अनोखे लोकेशन देखने को मिल सकते हैं। अल्लू अर्जुन शायद फिल्म में डबल रोल निभा सकते हैं, क्योंकि एटली की कई फिल्मों में ऐसा होता आया है।
कब शुरू होगी शूटिंग?
इस मेगा फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 से शुरू होने की खबर है। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन 8 अप्रैल को फिल्म का छोटा सा टीजर भी रिलीज किया गया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। ये फिल्म पूरी तरह से पैन-इंडिया ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है और इसे ग्लोबल अपील के साथ रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- ‘नशा’ सॉन्ग के लिए तमन्ना भाटिया ने वसूली कितनी फीस? ‘रेड 2’ में रिलीज होते ही वायरल
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
26 mins agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
1 hr agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
3 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
5 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
7 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
8 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
10 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
10 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
10 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines