थलपति विजय ने चेन्नई में महिला दिवस के एक कार्यक्रम में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है. विजय ने अपनी तलाक की खबरों पर खूलकर बात कही है. इतना ही अभिनेता और राजनेता थलपति विजय ने अपने फैंस से परेशान न होने का अनुरोध किया है.
थलपति विजय लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने प्रशंसकों को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने फैंस को कहा, ‘आप मेरे हालिया समस्याओं के बारे में इतना ना सोचिए यह मुद्दे आपके लायक नहीं है. मैं इन्हें खुद ही संभाल लूंगा.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे दुख सबसे ज्यादा तब होता है जब मैं देखता हूं कि मेरी समस्याओं के कारण दूसरा दुखी है. अभिनेता ने यह बयान महिला दिवस के एक कार्यक्रम के दौरान दिया है. यह कार्यक्रम चेन्नई में आयोजित किया गया था.
Thalapathy Vijay:
— KARTHIK DP (@dp_karthik) March 7, 2026
Please don’t worry about the recent problems surrounding me. Those issues are not worth your time.. AVOLO WORTH ILLA 😂👌🏻. I will take care of them myself. What hurts me the most is seeing you feel sad or stressed because of my problems. Please don’t carry that… pic.twitter.com/dnezRxQdMG
कब हुई थी विजय और संगीता की शादी
थलापति विजय ने पत्नी संगीता से 27 साल पहले शादी की थी. आपको बता दें कि विजय और संगीता की शादी साल 1999 में हुई थी. उनके दो बच्चे भी है जेसन संजय और दिव्या शशा. दरअसल, हाल ही में संगीता ने कोर्ट में थलपति विजय से तलाक लेने के लिए एक अर्जी दायर की थी. इतना ही नहीं उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था. वहीं अब संगीता ने कोर्ट में एक और अर्जी दायर की है, जो काफी चर्चा में बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: UK07 Rider का चौंकाने वाला Live, 150 की स्पीड में दौड़ाई कार, हुआ हादसा
संगीता ने दायर की नई याचिका
थलापति विजय की वाइफ ने हाल ही में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी. लेकिन अब संगीता ने एक नई अर्जी दायर की है, जिसके जरिए वह वैवाहिक घर से दूर रहने से रोका जा सकता है. संगीता ने कोर्ट से में दायर याचिका में कहा है कि अंतिम आदेश तक उन्हें वैवाहिक घर में रहने का अधिकार प्रदान किया जाए. रिपोर्ट्स के अनुसार विजय और संगीता के मामले की कोर्ट जल्दी सुनवाई कर सकता है. इतना ही नहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि कोर्ट संगीता के पक्ष में फैसला सुना सकता है.










