कौन है एल्विश के घर फायरिंग करने वाला इशू? CCTV फुटेज से हुई थी पहचान

Elvish Yadav House firing Case: एल्विश यादव के घर पर गोलियां चलाने वालों में से एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये शख्स फरीदाबाद से पुलिस की गिरफ्त में आया है। इसका नाम ईशांत उर्फ इशू है।

elvish

Photo Credit- X

Elvish Yadav House firing Case: यूट्यूबर और एक्टर एल्विश यादव के घर पर गोलियां चलाने वाला शख्स गिरफ्तार हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, इसका नाम ईशांत उर्फ इशू है, जिसे फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली है। गोली चलाने वाले 5 लोग थे, जिनमें से ये एक की गिरफ्तारी हुई है। बाकी के 4 लोगों की तलाश जारी है। पुलिस पूछताछ में बाकियों के ठिकानों का भी खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन

गिरफ्तार हुआ आरोपी ईशू

गुरुग्राम में एल्विस यादव के घर पर फायरिंग करने वाले को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली है, जिसके बाद पुलिस ने ईशांत को अस्पताल में करवाया भर्ती कराया गया है। ईशांत उर्फ इशू गांधी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद कका रहने वाला है। उसने पुलिस पर ऑटोमेटिक पिस्टल से आधा दर्जन से ऊपर फायर किए।

विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस आरोपी इशू को पकड़कर गाड़ी में बैठा रही है। सड़क पर आरोपी की बाइक भी पड़ी हुई है। अभी पूछताछ में दूसरे आरोपियों की जानकारी भी जल्द ही आने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

हमले के वक्त एल्विश नहीं थे मौजूद

बता दें कि घर पर जिस वक्त हमला हुआ, उस दौरान एल्विश अपने घर पर नहीं थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य घर पर ही थे। हमले के बाद एल्विश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपडेट दिया था। उन्होंने लोगों का धन्यवाद करते हुए लिखा कि मैं और मेरा परिवार एकदम ठीक है और स्वस्थ हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ