बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। वह इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में एक्टिव हैं। इस बीच प्रियंका ने अपने अपकमिंग हॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी जिसका नाम ‘द ब्लफ’ (The Bluff) है। इस फिल्म को फ्रैंक ई. फ्लावर्स डायरेक्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि फ्रैंक ई. फ्लावर्स ‘बॉब मार्ले: वन लव’ के को-राइटर रह चुके हैं।
इस एक्टर संग शेयर करेंगी स्क्रीन
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘द ब्लफ’ में प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड स्टार और कार्ल अर्बन (Karl Urban) के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी। कार्ल अर्बन को पॉपुलैरिटी वेब सीरीज ‘द बॉयज’ में बिली वुचर का किरदार निभाकर मिली थी। उनकी इस सीरीज ने न सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनियाभर में सफलता हासिल की थी। वहीं अब कार्ल अर्बन और प्रियंका चोपड़ा एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें: Anant Radhika Pre Wedding Day 2: एडवेंचर से जंगल सफारी तक, जानें दूसरे दिन क्या-क्या होगा खास?
समुद्री डाकू का निभाएंगी किरदार
प्रियंका चोपड़ा ने इस गुड न्यूज को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने एक अमेरिकी पोर्टल की खबर को शेयर करते हुए खुशी जताई है। साथ ही अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘आज और कभी हम सोचते थे कि अगर हम जिंदा रहे और अच्छे रहे तो भगवान हमें समुद्री डाकू बनने की अनुमति देगा।’ अपने इस कैप्शन के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने हिंट दिया है कि ‘द ब्लफ’ में एक्ट्रेस समुद्री डाकू का रोल निभाते हुए दिखाई दे सकती हैं।
निक जोनस ने दिया रिएक्शन
प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट पर उनके पति और सिंगर निक जोनस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्ट्रेस की पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर दोबारा शेयर करते हुए उन्हें टैग किया है, जिसमें निक ने फायर इमोजी ड्रॉप किए हैं। निक की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘आप फायर हो मेरी क्वीन @priyankachopra, मुझे आप पर बहुत गर्व है। आइए इसे हर तरह से जीते हैं और गर्व महसूस करते हैं।’
प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ 19वीं सदी के कैरेबियन पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। फिल्म में एक महिला डाकू की कहानी दिखाई जाएगी जिसका रोल प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में शुरू करने की सोच रहे हैं। फिल्म को लेकर ज्यादा अपडेट नहीं आए हैं लेकिन कहा जा रहा है कि ‘द ब्लफ’ का निर्माण एजीबीओ के एंथनी रूसो, जो रूसो, एंजेला रूसो-ओटस्टोट और माइकल डिस्को करेंगे। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।
संबंधित खबरें
जुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, बांग्लादेशी नागरिक ने कोर्ट में जताई इच्छा
34 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में इस टीम के लिए कर सकते हैं डेब्यू
65 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
186 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
208 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में, यूपी से है खास नाता
306 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
312 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
332 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
333 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
358 days agoRise and Fall से दो कंटेस्टेंट हुए बाहर, पवन सिंह से अर्जुन ने छीनी बड़ी पावर
382 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines