Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

शिक्षा

UPPSC का रिजल्ट जारी, टॉपर बनी नेहा पांचाल, जानें कैसे चेक करें परिणाम

UPPSC Final Result: यूपीपीएससी 2024 के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिये गए हैं. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की अधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं. इस बार नेहा पांचाल ने टॉप किया है.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 30, 2026 09:01
UPPSC
Photo Credit- Social Media

UPPSC Final Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस परीक्षा में नेहा पांचाल ने टॉप किया है. सभी परीक्षार्थी https://uppsc.up.nic.in/ वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि, आयोग में कुल 24 श्रेणियों के लिए कुल 947 पदों पर भर्तियां होनी हैं. इस परीक्षा में 932 अभ्यर्थियों को सफल हुए हैं. ऐसे में 14 पद खाली रह गए हैं.

टॉप 10 में 6 लड़कियां

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा के परिणाम में टॉप 10 में से 6 लड़कियां हैं. इसमें से खास बात यह है कि, टॉप 7 में से 6 लड़कियां हैं. इस रिजल्ट में नेहा पांचाल ने टॉप किया है. दूसरे नंबर पर अनन्या त्रिवेदी हैं. तीसरे नंबर पर अभय प्रताप सिंह हैं. चौथे स्थान पर अनामिका मिश्रा, पांचवें पर नेहा सिंह, छठे स्थान पर दीप्ति वर्मा, सातवें स्थान पर पूजा तिवारी हैं. आठवें स्थान पर अनुराग पांडेय, नौवें स्थान पर शुभम सिंह और दसवें नंबर पर आयुष पांडेय हैं.

---विज्ञापन---

दिसंबर 2024 में हुई थी परीक्षा

यूपीपीसीएस 2024 की परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित कराई गई थी. यह परीक्षा 947 रिक्त पदों के लिए आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के लिए कुल 576154 आवेदक थे. इनमें से 241359 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. पहले चरण के परिणाम 28 फरवरी 2025 को घोषित किये गए थे इसमें 15066 परीक्षार्थी सफल हुए थे. इसके बाद मुख्य परीक्षा जून-जुलाई 2025 में आयोजित की गई थी.इसके परिणाम 4 फरवरी 2026 को आए थे. इसके बाद परीक्षार्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था. फरवरी मार्च में इंटरव्यू आयोजित हुए जिसके बाद अब इसके फाइनल परिणाम घोषित किये गए हैं.

ये भी पढ़ें – BSEB 10th Result 2026: पुष्पांजलि-समरीन बनीं बिहार बोर्ड 10वीं की स्टेट टॉपर, कुल 81.79% स्टूडेंट पास

---विज्ञापन---

First published on: Mar 30, 2026 09:01 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.