Rajshaladarpan.rajasthan.gov.in, RBSE 5th 8th Result 2026: घोषित हुआ राजस्थान बोर्ड की 5वीं-8वीं का रिजल्ट, 5th के 97.75 और 8th के 97.01 प्रतिशत छात्र हुए पास

Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं, 8वीं का परिणाम आज 24 मार्च को घोषित किया जाएगा. रिजल्ट करीब दोपहर 1 बजे के बाद ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे. इसके बाद ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं.

Rajasthan Board WITHOUT LIVE.jpg

Rajasthan Board RBSE 5th 8th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 5वीं और 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आज 1 बजे घोषित कर दिए जाएंगे. बता दें कि, आज ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी आ रहा है. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी थी कि मंगलवार को नतीजे घोषित किए जाएंगे. 5वीं और 8वीं की नतीजे घोषित होने के बाद आधिकारिक पोर्टल rajpsp.nic.in, rajshaladarpan.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे.

विज्ञापन

RBSE 5वीं 8वीं रिजल्ट 2026: कब जारी होगा परिणाम?

राजस्थान बोर्ड की कक्षां 5वीं और 8वीं के परिणाम आज 24 मार्च को दोपहर 1 बजे जारी कर दिए जाएंगे. परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपनी डिटेल्स के जरिए रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

RBSE 5th 8th Result 2026 Direct Link (Shala Darpan)

rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
rajshaladarpan.nic.in

पिछले साल का RBSE 5वीं-8वीं रिजल्ट कैसा रहा था?

पिछली साल 2025 में 5वीं कक्षा का पास परसेंटेज करीब 97.30 इतना था और कक्षा 8वीं का पास परसेंटेज लगभग 96.66 रहा था.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026 Live: फेल हुए छात्रों को मिलेगा री-एग्जाम का मौका

राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में 5वीं और 8वीं के जो छात्र पास नहीं हो पाए हैं. उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. RBSE बोर्ड परिणाम आने के बाद 45 दिनों के अंदर दोबारा सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन करेगा. परीक्षा में असफल हुए छात्र फिर से एग्जाम दे सकेंगे.

Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026 Live: 5वीं का रिजल्ट 97.75% और 8वीं का रिजल्ट 97.01% रहा

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं का रिजल्ट घोषित हो चुका है. कक्षा 5वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 97.75 रहा, जबकि, कक्षा 8वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 97.01 प्रतिशत रहा.

Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026 Live: जारी हुआ 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छात्र rajpsp.nic.in, rajshaladarpan.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in इन वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं.

Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026 Live: जारी होगा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट दोपहर को 1 बजे जारी किया जाएगा. अब कुछ ही मिनटों में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. जिसके बाद छात्र ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे.

Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026 Live: रिजल्ट देखने के लिए तैयार रखें ये डिटेल्स

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कई डिटेल्स की जरूरत होगी. छात्र एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इन डिटेल्स को पोर्टल पर डालने के बाद मार्कशीट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026 Live: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड के पिछले साल 2025 के 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की बात करें तो 5वीं कक्षा का पास परसेंटेज 97.30 था. जबकि, कक्षा 8वीं का पास परसेंटेज लगभग 96.66 रहा था.

Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026 Live: 5वीं और 8वीं 26 लाख से ज्यादा छात्रों के आएंगे नतीजे

राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 5वीं और 8वीं कक्षा में करीब 26 लाख छात्रों ने भाग लिया था. आज इन सभी के परीक्षा परिणाम घोषित होंगे. सभी छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. रिजल्ट को rajpsp.nic.in, rajshaladarpan.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे.

Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026 Live: कहां चेक करें 5वीं और 8वीं का रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड की 5वीं और 10वीं कक्षा के रिजल्ट को RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं. इस वेबसाइट पर जाकर जरूरी स्टेप्स को फॉलो कर आसनी से मार्कशीट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ