Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

शिक्षा

UP Board Exam 2026: एग्जाम के पहले एडमिट कार्ड खो गया? घबराएं नहीं, ऐसे दें परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले अगर आपका एडमिट कार्ड खो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप डुप्लीकेट एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं और बिना परेशानी अपनी बाकी परीक्षाएं दे सकते हैं. जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Feb 16, 2026 13:11
बिना एडमिट कार्ड भी दे सकते हैं परीक्षा! जानिए बोर्ड के जरूरी नियम. (Photo Credit-AI)

UP Board Admit Card Lost Solution: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं. ऐसे समय में हर छात्र अपने एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेजों को लेकर सतर्क रहता है. लेकिन कई बार जल्दबाजी या लापरवाही में एडमिट कार्ड खो जाता है, जिससे घबराहट होना स्वाभाविक है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान कदम उठाकर आप अपनी बाकी परीक्षाएं बिना किसी दिक्कत के दे सकते हैं.

परीक्षा का शेड्यूल और जरूरी तैयारी

---विज्ञापन---

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी. इससे पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी और फरवरी में पूरी हो चुकी हैं. छात्रों को सलाह है कि वे एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें और आधिकारिक डेटशीट को ध्यान से पढ़कर परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी पक्की कर लें.

अगर एडमिट कार्ड खो जाए तो क्या करें

अगर आपने पहला पेपर दे दिया है और उसके बाद एडमिट कार्ड खो गया है, तब भी आप बाकी परीक्षाएं दे सकते हैं. इसके लिए आपको परीक्षा केंद्र पर डुप्लीकेट एडमिट कार्ड दिखाना होगा. अगर एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ही खो जाए, तो तुरंत केंद्र अधीक्षक या इनविजिलेटर को इसकी जानकारी दें. वे आपकी पहचान की पुष्टि करके आगे की प्रक्रिया में मदद करेंगे.

---विज्ञापन---

एडमिट कार्ड दोबारा ऐसे डाउनलोड करें

• यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें
• वहां से अपना एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करें
• इसका प्रिंटआउट निकाल लें (जरूरत पड़े तो साइबर कैफे से भी निकलवा सकते हैं)
• परीक्षा के समय अपने साथ एक वैध फोटो आईडी जरूर रखें, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या स्कूल आईडी
• अगर वेबसाइट से डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो बोर्ड की हेल्पलाइन पर संपर्क करें

बिना एडमिट कार्ड के क्या होगी परेशानी

बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा देने में दिक्कत आ सकती है. हालांकि, अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर और कोई वैध पहचान पत्र है, तो आमतौर पर आपकी समस्या का समाधान हो जाता है. इसलिए जरूरी जानकारी अपने पास जरूर रखें.

भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के टिप्स

• एडमिट कार्ड की एक फोटो अपने मोबाइल में सेव रखें
• कम से कम एक अतिरिक्त प्रिंट घर पर सुरक्षित रखें
• परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड को अलग फाइल या कवर में रखें
• परीक्षा से एक दिन पहले सभी जरूरी दस्तावेज चेक कर लें

ये भी पढ़ें- Android यूजर्स के लिए Google का कमाल फीचर, जरूरी टैब अब हमेशा रहेंगे ऊपर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

First published on: Feb 16, 2026 12:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.