---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Android यूजर्स के लिए Google का कमाल फीचर, जरूरी टैब अब हमेशा रहेंगे ऊपर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

अब Android पर Chrome चलाना और भी आसान होने वाला है. Google ने नया Pin Tab फीचर लॉन्च कर दिया है, जिससे आपके जरूरी टैब हमेशा ऊपर रहेंगे. बार बार वेबसाइट सर्च करने की झंझट खत्म, एक बार पिन करें और सीधे वहीं से ब्राउजिंग शुरू करें जहां छोड़ा था.

---विज्ञापन---

Pinned Tab Feature In Google Chrome: अगर आप मोबाइल पर बार बार एक ही वेबसाइट खोलते खोलते परेशान हो जाते हैं, तो अब आपके लिए राहत की खबर है. Google Chrome ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर शुरू किया है, जो आपकी ब्राउजिंग को पहले से ज्यादा आसान और व्यवस्थित बना देगा. अब आप अपने जरूरी टैब को पिन करके हमेशा ऊपर रख सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे कंप्यूटर के Chrome में होता है. आइए जानते हैं यह फीचर क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करें.

Android Chrome में आया Pin Tab फीचर

Google ने Chrome ब्राउजर में Android यूजर्स के लिए ‘Pin Tab’ फीचर रोलआउट कर दिया है. इस फीचर की मदद से आप अपने जरूरी टैब को ऊपर पिन कर सकते हैं. खास बात यह है कि ब्राउजर दोबारा खोलने पर भी ये टैब सबसे ऊपर ही दिखाई देंगे. इससे बार बार वेबसाइट सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपका समय भी बचेगा.

---विज्ञापन---

किस वर्जन में मिलेगा यह फीचर

यह सुविधा Chrome के Android वर्जन 144.0.7559.132 अपडेट के साथ उपलब्ध कराई गई है. अगर आपके फोन में यह फीचर नहीं दिख रहा है, तो सबसे पहले Google Play Store पर जाकर Chrome को अपडेट कर लें.

---विज्ञापन---

Pinned Tab कैसे करें इस्तेमाल

• जिस टैब को पिन करना है, उसे कुछ सेकंड तक प्रेस करके होल्ड करें.
• स्क्रीन पर दिखाई देने वाले मेन्यू में से ‘Pin Tab’ विकल्प चुनें.
• इसके बाद वह टैब आपके टैब सेक्शन में सबसे ऊपर पिन हो जाएगा.
• ऐप बंद करने के बाद भी यह टैब वहीं रहेगा.
• अगर टैब हटाना हो, तो उसी तरह होल्ड करके ‘Unpin’ विकल्प चुन सकते हैं.

---विज्ञापन---

Pin Tab के क्या हैं फायदे

• बार बार खुलने वाली वेबसाइट को दोबारा सर्च करने की जरूरत नहीं
• जरूरी टैब हमेशा ऊपर और सुरक्षित रहेंगे
• वहीं से ब्राउजिंग शुरू कर सकते हैं, जहां आपने छोड़ा था
• समय की बचत और बेहतर ब्राउजिंग अनुभव मिलेगा

---विज्ञापन---

डेस्कटॉप जैसा अनुभव देने की तैयारी

ॉGoogle का मकसद Android यूजर्स को डेस्कटॉप जैसा अनुभव देना है. Pin Tab फीचर इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे मोबाइल पर भी काम करना आसान होगा और ब्राउजिंग पहले से ज्यादा व्यवस्थित महसूस होगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Jio का सबसे सस्ता लॉन्ग वैलिडिटी प्लान, एक रिचार्ज में 11 महीने की छुट्टी! 

First published on: Feb 16, 2026 09:13 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola