राजस्थान की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में एक जैसे नंबर 97.17% लाकर किया सबको हैरान

राजस्थान के नागौर जिले की जुड़वां बहनों कनिष्का और कर्तिका चौधरी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में एक जैसे 97.17% अंक हासिल कर सबको हैरान कर दिया। दोनों बहनें बचपन से साथ पढ़ाई करती रही हैं और कल्पना चावला इंटरनेशनल स्कूल, मेड़ता रोड की छात्राएं हैं।

Twin Sisters Score Same Marks in Rajasthan Board

राजस्थान के नागौर जिले की छापरी खुर्द गांव की जुड़वां बहनों कनिष्का और कर्तिका चौधरी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.17% अंक हासिल कर सबको चौंका दिया है। खास बात यह है कि दोनों बहनों ने एक जैसे अंक, बिल्कुल दशमलव तक समान, प्राप्त किए हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 28 मई को परिणाम घोषित किए, जिसके बाद चौधरी परिवार, स्कूल के शिक्षक और पूरा गांव गर्व से झूम उठा।

विज्ञापन

एक साथ पढ़ाई, एक जैसे नतीजे

कनिष्का और कर्तिका दोनों कल्पना चावला इंटरनेशनल प्राइवेट स्कूल, मेड़ता रोड, राजस्थान की छात्राएं हैं। दोनों बहनें हमेशा एक-दूसरे की सबसे बड़ी ताकत रही हैं। वे साथ में पढ़ती हैं, एक-दूसरे को प्रेरित करती हैं और मिलकर हर चुनौती को पार करती हैं।

विज्ञापन

पिता हैं कंडक्टर, मां गृहिणी

उनके पिता शिवनारायण चौधरी राजस्थान रोडवेज में कंडक्टर हैं और मां सुमन चौधरी एक गृहिणी हैं। परिवार ने सादा जीवन जीते हुए भी बेटियों की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं रखी।

दोनों के मार्क्स पर डालें एक नजर

– कनिष्का चौधरी के कक्षा 10वीं में मार्क्स

हिंदी – 96

विज्ञापन

इंग्लिश – 98

साइंस – 97

विज्ञापन

सोशल साइंस – 98

मैथ – 97

विज्ञापन

संस्कृत – 97

– कर्तिका चौधरी के कक्षा 10वीं में मार्क्स

हिंदी – 96

विज्ञापन

इंग्लिश – 99

साइंस – 95

विज्ञापन

सोशल साइंस – 98

मैथ – 96

विज्ञापन

संस्कृत – 99

अब तैयारी प्रतियोगी परीक्षाओं की

फिलहाल, दोनों बहनें सीकर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। कनिष्का इंजीनियर बनना चाहती हैं, जबकि कर्तिका का सपना डॉक्टर बनने का है। उनके गांव में उनकी इस उपलब्धि पर भव्य स्वागत समारोह की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

राज्यभर का परीक्षा परिणाम

इस साल 10,94,186 छात्रों ने माध्यमिक और वोकेशनल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 10,71,460 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। इस बार का कुल पासिंग प्रतिशत 93.60% रहा। लड़कियों ने 93.46% पासिंग प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 92.64% रहा।

सच्चे समर्पण और साथ की मिसाल

कनिष्का और कर्तिका की यह सफलता सिर्फ मेहनत की नहीं, बल्कि आपसी सहयोग और विश्वास का भी प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि हर छात्र और अभिभावक के लिए प्रेरणा बन गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ