NEET UG Exam: नीट यूजी की परीक्षा में आए 600 मार्क्स, तो देश में किस MBBS कॉलेज में मिल सकता है एडमिशन? जानिए कौन से AIIMS में ज्यादा हैं चांस

NEET UG में करीब 600 मार्क्स हासिल करने वाले छात्रों के लिए कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों और कुछ AIIMS में एडमिशन की संभावना बन सकती है. जानिए इस स्कोर पर किन संस्थानों में सीट मिलने के चांस ज्यादा हो सकते हैं.

NEET UG 600 marks MBBS

नीट में 600 मार्क्स में कौन से कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है? (Image: AI)

विज्ञापन

इस समय देशभर में सबसे ज्यादा चर्चा NEET UG परीक्षा की हो रही है. नीट के पेपर लीक होने के बाद देशभर में भारी प्रदर्शन हुआ और साथ ही इस लीक में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. हालांकि, सरकार ने दोबारा नीट यूजी की परीक्षा का एलान किया है, जो 21 जून होने वाली है. हालांकि परीक्षा को लेकर अक्सर स्टूडेंट्स का सवाल रहता है कि 600 मार्क्स आने पर उन्हें देश के किस मेडिकल कॉलेज में आसानी से एडमिशन मिल सकता है. क्या इतने मार्क्स में AIIMS में एडमिशन संभव है या नहीं? अगर आपके इस साल करीब 600 अंक आते हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. इस स्कोर पर देश के कई अच्छे सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिलने की संभावना बन सकती है.

यह भी पढ़ें: UP पुलिस भर्ती के नियम बदले, कलावा और मंगलसूत्र पर बड़ा फैसला, जानें अब कैसे होंगे एग्जाम?

विज्ञापन

रैंक के हिसाब से मिलते हैं कॉलेज?

NEET UG परीक्षा में 600 मार्क्स स्कोर के साथ क्वालिफाई करने के बाद, किसी छात्र को कौन सा कॉलेज मिलेगा, यह उसकी रैंक पर निर्भर करता है. यह रैंक, बदले में, परीक्षा के कठिनाई स्तर और कट-ऑफ स्कोर पर निर्भर करती है. नतीजतन, अगर हम पिछले साल के रुझानों को देखें, तो इस बात की संभावना है कि इस स्कोर को हासिल करने वाले कई छात्रों को अच्छे सरकारी मेडिकल कॉलेज एडमिशन मिल सकता है.

600 मार्क्स पर इन मेडिकल कॉलेजों में मिल सकता है एडमिशन का मौका

NEET UG में करीब 600 अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों के लिए देश के कई प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों के दरवाजे खुल सकते हैं. उपलब्ध क्लोजिंग रैंक के आधार पर छात्रों को नीलरतन सरकार मेडिकल कॉलेज, कोलकाता, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, कोट्टायम और AIIMS नागपुर जैसे संस्थानों में सीट मिलने की संभावना बन सकती है. हालांकि, अंतिम प्रवेश काउंसलिंग प्रक्रिया और सीट उपलब्धता पर निर्भर करेगा.

कॉलेज का नाम क्लोजिंग रैंक
नीलरतन सरकार मेडिकल कॉलेज, कोलकाता 43198
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, कोट्टायम 47878
AIIMS नागपुर 48798
AIIMS जोधपुर 51386
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली 51395
AIIMS भुवनेश्वर 57704
AIIMS ऋषिकेश 61896
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज फॉर वुमेन, नई दिल्ली 69383
AIIMS भोपाल 72310
AIIMS राजकोट 76369
बीजे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, पुणे 88680

600 नंबर पर इन AIIMS में भी बन सकती है संभावना

करीब 600 अंकों के साथ कुछ AIIMS संस्थानों में भी प्रवेश की उम्मीद की जा सकती है. इनमें AIIMS जोधपुर, AIIMS भुवनेश्वर, AIIMS ऋषिकेश, AIIMS भोपाल और AIIMS राजकोट शामिल हैं. हालांकि, AIIMS में एडमिशन का मौका उम्मीदवार की कैटेगरी, संबंधित साल की कटऑफ और काउंसलिंग राउंड के अनुसार तय होता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ