(आशीष शर्मा): पंजाब के बरनाला जिले से संघर्ष, मेहनत और सपनों की उड़ान को साकार करती एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। गांव फरवाही के सरकारी सैकंडरी स्कूल में पढ़ने वाली दिलप्रीत कौर, जो एक सफाई कर्मचारी की बेटी है, उन्होंने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8वीं कक्षा की परीक्षा में राज्य भर में 12वां और जिले में पहला स्थान हासिल किया है।
दिलप्रीत के पिता जगदेव सिंह उसी स्कूल में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत हैं, जहां उनकी बेटी पढ़ाई करती है। आज उनके लिए यह गर्व और खुशी का क्षण है कि उनकी बेटी ने पूरे जिले में टॉप कर उनका सिर ऊंचा कर दिया है।
10 घंटे की पढ़ाई और दृढ़ निश्चय बना सफलता की कुंजी
दिलप्रीत ने बताया कि वह रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करती थी, और इसी अनुशासन और मेहनत ने उसे यह मुकाम दिलाया है। उसका सपना पायलट बनने का है, और वह अपने लक्ष्य को लेकर बेहद स्पष्ट और प्रेरित है।
स्कूल और अध्यापकों को दिया सफलता का श्रेय
अपनी सफलता का श्रेय दिलप्रीत ने अपने स्कूल के शिक्षकों को दिया है। उसका परिवार भी इस उपलब्धि के लिए स्कूल के सहयोग और शिक्षकों की मेहनत को अहम मानता है। दिलप्रीत की इस सफलता से उसके स्कूल में उत्सव का माहौल है।
सरकारी स्कूल की शिक्षा पर भरोसा बढ़ा
गर्व के साथ स्कूल की प्रिंसिपल निदा अल्ताफ ने कहा, “हमारा सरकारी स्कूल किसी भी प्राइवेट स्कूल से कम नहीं हैं। ये स्कूल आज भी बच्चों को मेरिट लिस्ट में ला सकते हैं, बशर्ते उनके भीतर सीखने की ललक और मेहनत हो।”
भावुक हुए पिता, बोले- बेटी के सपनों को देंगे पंख
बेटी की इस उपलब्धि पर पिता जगदेव सिंह भावुक हो उठे। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी ने जो कर दिखाया है, उससे मेरी खुशी का ठिकाना नहीं। मैं उसकी हर इच्छा पूरी करूंगा, ताकि वह अपने सपनों की उड़ान भर सके।”
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
4 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
4 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
9 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
9 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
9 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
11 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
12 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines