Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

शिक्षा

Rajshaladarpan.rajasthan.gov.in, RBSE 5th 8th Result 2026: घोषित हुआ राजस्थान बोर्ड की 5वीं-8वीं का रिजल्ट, 5th के 97.75 और 8th के 97.01 प्रतिशत छात्र हुए पास

Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं, 8वीं का परिणाम आज 24 मार्च को घोषित किया जाएगा. रिजल्ट करीब दोपहर 1 बजे के बाद ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे. इसके बाद ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 24, 2026 13:27 IST
Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026 Live
Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026 Live

Rajasthan Board RBSE 5th 8th Result 2026 Live Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 5वीं और 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आज 1 बजे घोषित कर दिए जाएंगे. बता दें कि, आज ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी आ रहा है. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी थी कि मंगलवार को नतीजे घोषित किए जाएंगे. 5वीं और 8वीं की नतीजे घोषित होने के बाद आधिकारिक पोर्टल rajpsp.nic.in, rajshaladarpan.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे.

RBSE 5वीं 8वीं रिजल्ट 2026: कब जारी होगा परिणाम?

राजस्थान बोर्ड की कक्षां 5वीं और 8वीं के परिणाम आज 24 मार्च को दोपहर 1 बजे जारी कर दिए जाएंगे. परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपनी डिटेल्स के जरिए रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

RBSE 5th 8th Result 2026 Direct Link (Shala Darpan)

rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
rajshaladarpan.nic.in

पिछले साल का RBSE 5वीं-8वीं रिजल्ट कैसा रहा था?

पिछली साल 2025 में 5वीं कक्षा का पास परसेंटेज करीब 97.30 इतना था और कक्षा 8वीं का पास परसेंटेज लगभग 96.66 रहा था.

---विज्ञापन---

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 5वीं और 8वीं के नतीजे से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए यहां ताजा अपडेट्स पर नजर बनाए रखें.

13:27 (IST) 24 Mar 2026
Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026 Live: 5वीं का रिजल्ट 97.75% और 8वीं का रिजल्ट 97.01% रहा

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं का रिजल्ट घोषित हो चुका है. कक्षा 5वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 97.75 रहा, जबकि, कक्षा 8वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 97.01 प्रतिशत रहा.

13:05 (IST) 24 Mar 2026
Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026 Live: जारी हुआ 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छात्र rajpsp.nic.in, rajshaladarpan.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in इन वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं.

12:55 (IST) 24 Mar 2026
Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026 Live: जारी होगा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट दोपहर को 1 बजे जारी किया जाएगा. अब कुछ ही मिनटों में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. जिसके बाद छात्र ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे.

12:28 (IST) 24 Mar 2026
Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026 Live: रिजल्ट देखने के लिए तैयार रखें ये डिटेल्स

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कई डिटेल्स की जरूरत होगी. छात्र एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इन डिटेल्स को पोर्टल पर डालने के बाद मार्कशीट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

12:25 (IST) 24 Mar 2026
Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026 Live: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड के पिछले साल 2025 के 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की बात करें तो 5वीं कक्षा का पास परसेंटेज 97.30 था. जबकि, कक्षा 8वीं का पास परसेंटेज लगभग 96.66 रहा था.

12:23 (IST) 24 Mar 2026
Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026 Live: 5वीं और 8वीं 26 लाख से ज्यादा छात्रों के आएंगे नतीजे

राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 5वीं और 8वीं कक्षा में करीब 26 लाख छात्रों ने भाग लिया था. आज इन सभी के परीक्षा परिणाम घोषित होंगे. सभी छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. रिजल्ट को rajpsp.nic.in, rajshaladarpan.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे.

12:19 (IST) 24 Mar 2026
Rajasthan RBSE 5th 8th Result 2026 Live: कहां चेक करें 5वीं और 8वीं का रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड की 5वीं और 10वीं कक्षा के रिजल्ट को RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं. इस वेबसाइट पर जाकर जरूरी स्टेप्स को फॉलो कर आसनी से मार्कशीट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं.

First published on: Mar 24, 2026 12:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.